फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL:जानिए, श्रीलंका को हराने से पहले 'विराट' टीम ने किन-किन टीमों को हराया 

Mon, 07 Aug 2017 05:28 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम
विराट कोहली ने कोलंबो में श्रीलंका को हराकर लगातार आठवीं सीरिज जीती है। अपनी कप्तानी में लगातार जीत का परचम लहराने वाले विराट कोहली की टीम ने इससे पहले जो सात सीरिज जीती है, उसका हम यहां संक्षिप्त में विवरण दे रहे हैं। कप्तानी के एक-दो साल में ही ऊंचा मुकाम हासिल कर चुके विराट कोहली फ्रंट से टीम को लीड करते हैं। लिहाजा उन्हें जीत मिलती जा रही है, साथ ही टीम का विश्वास भी दिनों दिन मजबूत होता जा रहा है। 

विराट कोहली की टीम इंडिया का जीत का यह सफर साल 2015 से शुरू होता है। जब टीम इंडिया ने श्रीलंका में ही पहला टेस्ट हारने के बाद अगले दो टेस्ट जीतकर सीरिज में 2-1 से कब्जा किया ‌था। टीम इंडिया 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला मैच 63 रन से हार गई लेकिन अगले दोनों मैच 278 और 117 रनों से जीत गई।   
 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को घर में 2-0 से हराया 

2 of 7
टीम इंडिया वेस्ट इंडीज़ - फोटो : ANI
टीम इंडिया ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को घर में चार टेस्ट मैचों की सीरिज में 3-0 से हराया। पहला टेस्ट 108 रनों से जीता। दूसरा टेस्ट ड्रा रहा। तीसरे में टीम इंडिया को 124 और चौथे मैच में 337 रनों से जीत मिली।  
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को उसके घर में हराया 

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : sportswikiz
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को उसकी सरजमीं में हराकर कमाल कर दिया। जुलाई 2016 में उसने कैरेबियाई महाद्वीप का दौरा किया और वहां चार मैचों की सीरिज में 2-0 से जीत हासिल की। पहला मैच एक पारी और 92 रनों से जीता। दूसरा ड्रा रहा। तीसरा मैच 237 रनों से जीता। चौथा मैच ड्रा रहा। 

न्यूजीलैंड को होम सीरिज में दी करारी मात 

4 of 7
न्यूजीलैंड के आखिरी खिलाड़ी नील वैगनर का विकेट लेने के बाद, भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट, कानपुर
टीम इंडिया का जीत का सफर आगे न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरिज में भी जारी रहा। टीम इंडिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरिज 3-0 से अपने नाम की। पहला मैच कानपुर में 197 रनों से जीता। दूसरा कोलकाता में 178 रनों से और तीसरा इंदौर में 321 रनों से जीता। 
विज्ञापन

इंग्लैंड को दी करारी मात

5 of 7
आर अश्विन - फोटो : PTI
इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भारत का दौरा किया। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरिज में भी भारत ने अंग्रेजों को 4-0 से हरा दिया। पहला मैच ड्रा रहा। दूसरा टेस्ट 246 रनों से हराया। तीसरे में 8 विकेट से जीत दर्ज की। चौथे में पारी और 36 रनों से हराया। पांचवें मैच में इंग्लैंड को पारी और 75 रनों से हराया। 
विज्ञापन

बांग्लादेश को जनवरी 2017 में हराया 

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : icc
इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में एक टेस्ट मैच खेला और उसमें बांग्लादेश को करारी हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश दोनों पारी में भी भारत की पहली पारी के 687 रनों के पहाड़ से स्कोर को पार नहीं कर पाया और मैच 208 रनों से हार गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगारुओं को भी होम सीरिज में धूल चटायी 

7 of 7
चौथे टेस्ट के बाद स्मिथ और विराट कोहली - फोटो : Cricinfo
इसी साल कंगारुओं ने भी इंडिया का दौरा किया। चार मैचों की टेस्ट सीरिज में हालांकि पहला मैच पुणे में टीम इंडिया हार गई। लेकिन दूसरे मैच में उसने शानदार कमबैक किया और बेंगलुरू में  उसने ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों से हराया। तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रांची में विराट कोहली अपने कैरियर में पहली बार चोटिल हुए। यह मैच ड्रा हुआ। चौथा मैच विराट की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने खेला। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने धर्मशाला में कंगारुओं को हराया और सीरिज 2-1 से अपने नाम की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें