टीम इंडिया बुधवार को मुंबई से श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो गई। मुंबई से कोलंबो रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और नव नियुक्त हेड कोच रवि शास्त्री ने मीडिया को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत के दौरान विराट ने कहा हमने पछले श्रीलंका दौरे पर जीत की जो शुरुआत की थी उसे जारी रखेंगे। टीम में युवा खिलाड़ी हैं और टीम का माहौल अच्छा है इस बात की झलक मुंबई एयरपोर्ट पर विमान में सवार होने के बाद खिलाड़ियों ने सेल्फी लीं और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ तस्वीरें शेयर कीं। सेल्फी लेने वालों में कप्तान विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी शामिल थे आइए खिलाड़ियों की मस्ती भरी तस्वीरों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों को चढ़ा सेल्फी का बुखार
2 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : instagram
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिय को तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलना है। पहला टेस्ट 26 जुलाई को खेला जाएगा। टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद यह रवि शास्त्री का टीम के साथ पहला दौरा है। रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, और हमने श्रीलंका के लिए उड़ान भर ली है...
विज्ञापन
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों को चढ़ा सेल्फी का बुखार
3 of 8
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया को दौरे में फेवरेट माना जा रहा है। जिस तरह जिंबाब्वे की टीम ने श्रीलंका को उसके घर में चुनौती दी और वनडे सीरीज में 3-2 के अंतर से मात दी। इसके बाद इकलौते टेस्ट में जिंबाब्वे जीत हासिल करने से महज 4 कदम दूर रह गई। ऐसे में टीम इंडिया के लिए जीत हासिल करना आसान दिख रहा है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में जिस तरह टीम इंडिया को लीग मैच में करारी मात दी थी उससे मेजबान को कमतर आंकने की गलती भारतीय टीम नहीं करेगी।
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों को चढ़ा सेल्फी का बुखार
4 of 8
विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : instagram
कप्तान विराट कोहली ने भी श्रीलंका रवानगी से पहले इन्सटाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। उनके साथ तस्वीर में केएल राहुल के साथ नजक आ रहे हैं। विराट ने तस्वीर पर कैप्शन लिखा, उड़ान में देरी का मतलब सेल्फी का टाइम।
विज्ञापन
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों को चढ़ा सेल्फी का बुखार
5 of 8
उमेश यादव
- फोटो : instagram
वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा कोलंबो रवानगी...
विज्ञापन
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों को चढ़ा सेल्फी का बुखार
6 of 8
के एल राहुल और हार्दिक पांड्या
- फोटो : instagram
टीम बस में सवार हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, राहुल भाई की धमाकेदार वापसी...ऑफ टू श्रीलंका।
विज्ञापन
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों को चढ़ा सेल्फी का बुखार
7 of 8
शिखर धवन
- फोटो : instagram
वहीं अक्सर सेल्फी शेयर करने वाले टीम इंड़िया के गब्बर शिखर धवन ने लिखा, श्रीलंका दौरे पर रवाना होने के लिए हम तैयार हैं। विमान में ली गई इस तस्वीर में ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार सहित टीम इंडिया के कई सदस्य नजर आ रहे हैं।