फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले के कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

Wed, 21 Jun 2017 12:02 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 9
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : MensXP
टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने 20 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीसीसीआई की सहालकार (सीएसी) समिति द्वारा कुंबले को 1 साल के लिए टीम का कोच नियुक्त किया गया था। अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज दौरे के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी और इस टीम के खिलाफ सीरीज से पहले ही उन्होंने अपनी पारी खत्म की।
विज्ञापन

कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

2 of 9
अनिल कुंबले
बीते एक साल में कोहली और कुबंले की जोड़ी ने क्रिकेट हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया अनिल कुंबले की कोचिंग में काफी सफल रही। मगर 2017 में हालातों के 'यू-टर्न' के बाद, टीम इंडिया विवादों में घिरती चली गई। 20-25 दिनों से चल रहा मनमुटाव का दौर पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर के इस्तीफे के साथ ही खत्म हुआ। जानिए कुंबले के साथ कैसा रहा टीम इंडिया का रिपोर्ट कार्ड:
विज्ञापन

कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

3 of 9
टीम इंडिया - फोटो : PTI
वेस्टइंडीज से हुई शुरुआत
अनिल कुंबले को टीम इंडिया का कोच 23 जून 2016 को नियुक्त किया गया। कुंबले का अनुबंध एक साल के लिए था और टीम इंडिया ने कुंबले के साथ पहली बार वेस्टइंडीज के दौरे पर गई। यहां टीम इंडिया ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीती। बाकी 2 टेस्ट ड्रॉ रहे। इसके अलावा अमेरिका में खेली गई 2 टी-20 मैचों की सीरीज भारत 1-0 से हार गया। एक मैच बारिश में धुल गया।

कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

4 of 9
टीम इंडिया - फोटो : getty
न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीजन
वेस्टइंडीज के दौरे के बाद टीम इंडिया वतन लौटी, जहां उसने सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड की मेजबानी की। कीवी टीम ने भारत के खिलाफ 3 टेस्ट और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली। भारत ने 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया। वहीं वन सीरीज में भी टीम इंडिया को 3-2 से जीत मिली।
विज्ञापन

कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

5 of 9
करुण नायर - फोटो : espncricinfo
इंग्लैंड के भारत दौरा
पिछले दौरे पर भारत को उसी के घर में बुरी तरह हराने वाले इंग्लैंड टीम अपना विजयी रथ जारी रखने का सपना संजोय भारत आई। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत ने 4-0 से सीरीज जीती। इसके बाद भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज और 2-1 से ही टी-20 सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन

कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

6 of 9
टीम इंडिया - फोटो : getty
बांग्लादेश को भी दी मात
इंग्लैंड के दौरे के बाद बांग्लादेश ने पहली बार भारत की मेजबानी में टेस्ट मैच खेला। हालांकि यह एक ही मैच की सीरीज थी, मगर इस मैच को जीतकर कोहली ने सुनील गवास्कर को पीछे छो़ड़ा। टीम ने बगैर हारे 19 टेस्ट मैच खेले। इससे पहले गवास्कर की कप्तान में टीम ने बिना हारे 18 टेस्ट मैच खेले थे। 
विज्ञापन

कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

7 of 9
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज
बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया, जो आईपीएल से ठीक एक सप्तान पहले ही खत्म हुआ। हालांकि, 'कमजोर' नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्रिकेट पंडितों के ज्ञान को फेल करते हुए टीम इंडिया को पहले ही टेस्ट में मात दे दी। पूरे सीजन में यह टीम इंडिया की इकलौती टेस्ट हार रही। हालांकि, टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 अपने नाम की।

कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

8 of 9
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी का सफर
चैंपियंस ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैंपियंस और जीत की प्रबल दावेदार भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया। मगर अंतिम मैच में पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार ने भारत का सपना चूर-चूर कर दिया। फाइनल में गजब का खेल दिखात हुए पाकिस्तान ने खिताबी जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में भारत ने 5 मैच खेले, जिसमें उनसे पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को मात दी। पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका ने भारत को हराया।
विज्ञापन

कुंबले की कार्यकाल में कैसा रहा टीम इंडिया का 'रिपोर्ट कार्ड'

9 of 9
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
ओवरऑल रिपोर्ट कार्ड
कुंबले की कोचिंग में भारत ने 17 टेस्ट खेले जिसमें से उसने 12 मैच जीते और 4 मैच ड्रॉ रहे। भारत को सिर्फ एक ही टेस्ट में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं वनडे की बात की जाए तो भारत ने 13 वनडे खेले, जिसमें से 8 मैच उसने जीते और 5 मैच में उसे हार मिली, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है। कुंबले की कोचिंग भारत ने एकमात्र सीरीज गंवाई, जो टी-20 सीरीज थी। भारत ने कुंबले के कार्यकाल में 5 टी-20 खेले, जहां हार जीत का रिकॉर्ड 2-2 का रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें