टीम इंडिया की कप्तानी से धोनी के हटने के बाद शुक्रवार को एमके प्रसाद की अगुवाई में चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन करेगी। भले ही धोनी कप्तान नहीं हैं, मगर वो बतौर खिलाड़ी टीम को अपनी सेवाएं देंते रहेंगे। धोनी टीम के साथ ऑनफील्ड मेंटर का काम करेंगे।
विज्ञापन
धोनी के इस्तीफे के बाद कल नए कप्तान की टीम में नजर आएंगे यह खिलाड़ी
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ कोहली का कप्तान बनना तय है। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे और कुछ खिलाड़ियों को अनुभव के आधार पर तरजीह दी सकती है। हालांकि चयन समिति के सदस्यों की संख्या पर भी संशय कायम है। आइए देखते हैं नए साल में नए कप्तान के साथ कैसी होगी नई टीम इंडिया:
विज्ञापन
धोनी के इस्तीफे के बाद कल नए कप्तान की टीम में नजर आएंगे यह खिलाड़ी
3 of 7
शिखर धवन
- फोटो : getty
सलामी जोड़ी
रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे की चोट के चलते टीम इंडिया के पास बतौर नियमित ओपनर शिखऱ धवन और लोकेश राहुल ही मौजूद हैं। मगर संभव है कि विकल्प के रूप में करुण नायर को भी इस जगह टीम में शामिल किया जाए। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ कर वनडे के लिए भी दस्तक दी थी। नायर आईपीएल में भी ऊपर के नंबर पर ही बल्लेबाजी करते हैं।
धोनी के इस्तीफे के बाद कल नए कप्तान की टीम में नजर आएंगे यह खिलाड़ी
4 of 7
युवराज और धोनी
- फोटो : BCCI
मध्यक्रम
इस सूची में सबसे पहला नाम विराट कोहली का आता है। कप्तान होने के साथ-साथ वो टीम की रीढ़ भी हैं। कोहली के बाद धोनी की जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल है। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी का कोई सानी नहीं। इसके अलावा मनीष पांडे का नाम भी तय है। संभव है कि अनुभव की कमी को पूरी करने के लिए युवराज और रैना के नाम पर भी चर्चा की जाए।
विज्ञापन
धोनी के इस्तीफे के बाद कल नए कप्तान की टीम में नजर आएंगे यह खिलाड़ी
5 of 7
केदार जाधव
ऑलराउंडर
जडेजा और अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद केदार जाधव का नाम इस सूची में पहला का आता है। इसी जगह पर युवराज की दावेदारी और प्रबल हो जाती है। हालांकि घरेलु क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी फीका रहा है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या की वापसी बतौर ऑलराउंडर तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
धोनी के इस्तीफे के बाद कल नए कप्तान की टीम में नजर आएंगे यह खिलाड़ी
6 of 7
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
स्पिनर
फिरकी विभाग में अश्विन का नाम बना रहेगा। इसके साथ ही अमित मिश्रा का नाम भी प्रमुख रहेगा। इसके अलावा दो नए नाम और उभर कर सामने आ सकते हैं। पहले हैं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव। यादव को टीम में जगह देने की वकालत लंबे से की जा रही है। इसके साथ ही झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम को भी टीम में रखा जा सकता है।
धोनी के इस्तीफे के बाद कल नए कप्तान की टीम में नजर आएंगे यह खिलाड़ी
7 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
तेज गेंदबाज
तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह और अशीष नेहरा प्रमुख नाम हैं। मोहम्मद शमी के बाहर होने के बाद नेहरा का अनुभव और बुमराह के यॉर्कर टीम के काम आएंगे। इसके अलावा इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव को टीम में शामिल करने पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि ईशांत की वापसी की गाज नेहरा पर गिर सकती है।