फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे टी-20 में मिली हार के बाद भड़के विराट, कहा-अगर इस क्षेत्र में नहीं किया सुधार तो जीतना मुश्किल

Tue, 10 Dec 2019 09:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के हाथों दूसरे टी-20 में मिली हार से निराश हैं। उन्होंने टीम की फील्डिंग को लेकर नाराजगी जताई है। विराट ने खराब फील्डिंग पर बात करते हुए कहा कि अगर ऐसी स्थिति रही तो किसी भी लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने खिलाड़ियों से फील्डिंग के दौरान ज्यादा 'मुस्तैद' रहने को कहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : social media
रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगातार दो गेंदों पर पहले वॉशिंगटन सुंदर और फिर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सलामी बल्लेबाज लिंडल सिमंस और इविन लुईस का कैच छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 6
लेंडल सिमंस - फोटो : ट्विटर
बाद में यह गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ गई और जीवनदान मिलने के बाद सिमंस ने 45 गेंद में नाबाद 67 रन बनाए, जबकि लुईस ने भी 35 बॉल में 40 रन बनाए। दोनों की तूफानी बल्लेबाजी की वजह से मैच भारत के हाथों से निकल गया और वेस्ट इंडीज ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कोहली ने मैच के बाद कहा, 'अगर हमारी फील्डिंग इतनी खराब रही तो कोई भी लक्ष्य बचाव करने के लिए काफी नहीं होगा। पिछले दोनों मैचों में हमारी फील्डिंग काफी निराशाजनक रही। हमने एक ओवर में दो कैच गिराए। अगर हमने दोनों विकेट ले लिए होते तो उन पर दबाव बढ़ जाता।'

उन्होंने कहा, 'हर किसी को मैदान में मुस्तैद रहने की जरूरत है। मुंबई में मुकाबला करो या मरो का होगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछले 15 टी-20 मैचों में सात गंवा दिए हैं। कोहली से जब इस आंकड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आंकड़े काफी कुछ कहते हैं। मुझे लगता है कि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 16 ओवरों में 4 विकेट पर 140 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थे लेकिन आखिरी चार ओवर में चीजें हमारे मुताबिक नहीं रही। हमें इसमें 40-45 रन बनाने चाहिए थे, जबकि हम सिर्फ 30 रन ही बना सके। हमें इस पर ध्यान देना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवम दुबे - फोटो : ICC twitter
भारतीय कप्तान ने बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे की बल्लेबाजी की भी तारीफ की। कोहली ने कहा, 'हमने दुबे को तीसरे क्रम पर भेजने का फैसला किया जो सही साबित हुआ।' उन्होंने कहा, 'उनकी पारी से हम 170 के आंकड़े तक पहुंच सके। ईमानदारी से कहूं तो वेस्ट इंडीज ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने हम से बेहतर तरीके से पिच का आकलन किया। उन्होंने अच्छा खेला इसलिए वही जीत के हकदार थे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें