वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान पोलार्ड एक ओवर में तीन छक्के मारने वाले भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे का मानना है कि वह किसी भी मैदान में छक्का मार सकते हैं। नंबर तीन पर शिवम ने 30 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली जिसमें चार छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी आतिशी पारी के बावजूद भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने टी-20 में अपने पहले अर्द्धशतक के लिए सीनियर साथी रोहित शर्मा को श्रेय देते हुए कहा कि शुरुआत में जब मैं थोड़ा नर्वस था तो रोहित भाई ने मुझसे शांत रहने और अपनी ताकत पर भरोसा रखने को कहा था।
विज्ञापन
3 of 6
शिवम दुबे
- फोटो : ट्विटर
मैच के बाद मुंबई के बल्लेबाज दुबे ने कहा कि मेरा मानना है कि यह मैदान बड़ा है लेकिन मेरे अंदर किसी भी मैदान में छक्का मारने की क्षमता है। इस मैच में आपने देखा होगा। मेरे अंदर यह काबिलियत है। शुरुआत में दुबे बाउंड्री नहीं लगा पा रहे थे क्योंकि ज्यादा ताकत लगा रहे थे। बाद में उन्होंने सही टाइमिंग से शॉट लगाए। वैसे उन्होंने कहा कि ताकत से छक्का मारना ही उनकी खासियत है। उन्होंने कहा कि वह ताकत के साथ शॉट लगाते हैं और आगे भी ऐसे ही करेंगे। उन्होंने कहा कि नंबर तीन पर मौका मिलना बड़ी बात है।
4 of 6
शिवम दुबे
- फोटो : ट्विटर
बल्लेबाजी को लेकर शिवम ने कहा, 'मैं दबाव में था, रोहित भाई ने कहा, धैर्य रखो और अपने मजबूत पक्ष पर ध्यान दो। मुझे एक सीनियर साथी की ओर से ऐसे ही प्रोत्साहन की जरूरत थी। उसके बाद मैंने एक छक्का और फिर अच्छी पारी खेली।'
विज्ञापन
5 of 6
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : social media
शिवम ने भारतीय खिलाड़ियों के कैच टपकाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह खेल का हिस्सा होता है। यह एक खराब मैच की बात है। उन्होंने कहा, ‘हां, हमने कैच गिराए और यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण था। काश हम उन्हें पकड़ पाते तो चीजें बदल सकती थीं। लेकिन हर टीम से ऐसा हो सकता है। मेरा मानना है कि हमारी टीम श्रेष्ठ है। मुश्किल मैच था लेकिन अगले मैच में हम वापसी करेंगे। ’
अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अपना पहला अर्धशतक लगाने के बावजूद दुबे खुश नहीं हैं, उन्होंने कहा पहली फिफ्टी खास थी लेकिन टीम के हारने से दुःख हुआ। उन्होंने कहा, 'अगर टीम जीतती तो ज्यादा ख़ुशी होती।'