फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंगिस्तान: छह माह में 10 युवाओं ने किया टीम इंडिया में डेब्यू, पहले ही मैच में दिखाया दम

Fri, 26 Mar 2021 07:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय टीम - फोटो : social media
एक समय ऐसा था जब भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह पाने वाले क्रिकेटर को स्थायित्व देने के लिए ज्यादा अवसर दिए जाते थे। ऐसा इसलिए किया जाता था कि नवआगंतुक क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पैर जमा सके। लेकिन भारतीय दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों से ये परिपाटी बदल चुकी है। इसके लिए हमें आईपीएल को धन्यवाद देना चाहिए। घरेलू क्रिकेट और ड्रेसिंग रूम के अच्छे माहौल के चलते भारत अच्छे क्रिकेटर तैयार करने में सफल रहा। बीते 6 महीनों में अगर देखा जाए तो टीम इंडिया के लिए 10 क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट करियर की शुरुआत की और पहले ही मैच में ही धमाल मचा दिया। 
विज्ञापन

2 of 11
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI
टी नटराजन
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले नटराजन को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर ले जाया गया। यॉर्करमैन के नाम से मशहूर नटराजन उस दौरे पर भारत के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों में डेब्यू करने में सफल रहे। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ वनडे करियर की शुरुआत करते हुए पहले ही मैच में 2 विकेट चटकाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए 3 विकेट लिए। इसके बाद उन्होंने ब्रिस्बेन में अपने टेस्ट करियर का आगाज करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे।  
विज्ञापन

3 of 11
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
शुभमन गिल
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने वनडे क्रिकेट का आगाज किया। मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गिल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करते हुए पहली पारी में 45 और दूसरी पारी में नाबद 35 रन बनाए। 

4 of 11
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
मोहम्मद सिराज
भारत के सनसनीखेज तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में अपना डेब्यू किया। इस मुकाबले में उन्होंने धारदार गेंदबाजी करते हुए कंगारू टीम के 5 विकेट झटके। उस समय भारत टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे था लेकिन सिराज की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही। इस टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। 
विज्ञापन

5 of 11
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले से जौहर दिखाने में सफल रहे। ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज किया। इस मैच में शार्दुल ने 7 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी करिश्मा करते हुए मैच जिताऊ 67 रन बनाए। 
विज्ञापन

6 of 11
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter
वाशिंगटन सुंदर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर ने डेब्यू किया। कंगारू बल्लेबाज उनकी स्पिन गेंदें पढ़ने में नाकाम रहे। सुंदर ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में बेशकीमती 22 रन  बनाए। इस मैच में उन्होंने शार्दुल ठाकुर के साथ 123 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच  ही नहीं ब्लकि सीरीज जिताने में अहम योगदान दिया। तब भारत ने 328 रनों का लक्ष्य हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 
विज्ञापन

7 of 11
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
अक्षर पटेल
यूं तो अक्षर पटेल भारत के लिए सीमित क्रिकेट में कई वर्षों से खेल रहे हैं। उन्हें टेस्ट डेब्यू करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान अक्षर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। अपने पहले टेस्ट में  7 विकेट लेकर अक्षर छा गए। अक्षर पटेल ने पहली पारी में 2 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। कुल मिलाकर इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों में अक्षर ने 27 विकेट झटके। 

8 of 11
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव आईपीएल के सबसे विध्वंशक बल्लेबाज माने जाते हैं। बीते कुछ वर्षों से वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शायद इसी का सिला उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिला। अपने पहले डेब्यू टी-20 में उन्होंने 31 गेंदों पर 57 रन ठोक दिए। इस मुकाबले में सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने अपने डेब्यू टी-20 में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। 

9 of 11
इशान किशन - फोटो : social media
ईशान किशन 
ईशान किशन ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच  में अपने करियर का आगाज किया। इस मैच में ईशान ने अंग्रेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 32 गेंदों पर 56 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाए। ईशान किशन की इस पारी के बदौलत भारत ने 165 रनों का टारगेट आसानी हासिल कर लिया। 

10 of 11
क्रुणाल पांड्या - फोटो : twitter
क्रुणाल पांड्या
बीते कुछ वर्षों से क्रुणाल पांड्या भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेले गए पहले मैच के दौरान उन्होंने वनडे डेब्यू किया। अपने पहले वनडे में क्रुणाल अंग्रेज गेंदबाजों पर भूखे शेर की तरह टूट पड़े। उन्होंने बल्लेबाजी में आक्रामक तेवर दिखाते हुए 31 गेंदों पर 58 रन जड़ दिए। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी चटकाया। मैच में उन्होंने केएल राहुल के साथ अविजित 112 रनों की साझेदारी की। 
विज्ञापन

11 of 11
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट्विटर @BCCI
प्रसिद्ध कृष्णा
भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेला गया पहला वनडे मैच प्रसिद्ध कृष्णा का भी डेब्यू वनडे था। अपनी तेज और सटीक गेंदों के चलते प्रसिद्ध कृष्णा ने अंग्रेज बल्लेबाजों की हवा निकाल दी। इस मैच में शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए प्रसिद्ध ने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रसिद्ध कृष्णा को भविष्य का स्टार गेंदबाज माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें