टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा कई चीजों के लिए मशहूर हैं। जानवरों के प्रति कई दफा अपना प्यार दिखा चुके जडेजा को घोड़ों से खास लगाव है। अपनी शादी के बाद भी जडेजा ने अपन पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें शेर भी थे। मगर इस बार जडेजा ने किसी विवाद को जन्म न देते हुए सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Indian Express
जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- "काफी दिनों बाद मिला हूँ, इसलिए मुझे कोई जवाब नहीं दे रहा।"
विज्ञापन
3 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Cricket World
बता दें कि जडेजा को तलवारबाजी और घुड़सवारी का शौक है। तलवार चलाने का क्रेज तो उनके सिर कुछ इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो मैदान में भी अर्धशतक जड़ने के बाद बल्ले से भी तलवार चलाते हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल ही अपने फार्महाउस में 'वारी' नाम का एक नया सदस्या जोड़ा। इसके अलवा जडेजा के पास कई और घोड़े भी हैं।
4 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Instagram
जडेजा फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए कमर कस रहे है। 1 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच 4 जून को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का पहले मैच बांग्लादेश और मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। 2013 में भारत ने ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
इसके अलावा भारत को 8 जून को श्रीलंका और 11 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरना है। पिछली बार फाइनल के हीरो इशांत शर्मा को इस बार टीम में जगह नहीं दी गई है। गौरतलब है कि जडेजा इस बार आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और गेंद व बल्ले दोनों से ही बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।
not giving any response to me😜bcoz i met him after a long time..🤔#horselove #truefriends #rajputboy
A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on May 17, 2017 at 5:30am PDT