टीम इंडिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर लेकर गए। भारत ने कई ऐसे कप्तान देखे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में काफी सफल रहे हैं और कोहली ने बगैर हारे 16 मैच खेल कर इस सूची में दस्तक भी दे दी है। आइए जानते हैं कि कौन है टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान जिन्होंने बगैर किसी हार का मुंह देखे लगातार खेले सबसे ज्यादा मैच:
विज्ञापन
टीम इंडिया ने इनकी कप्तानी में बिना हारे खेले लगातार सबसे ज्यादा मैच!
2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
महेंद्र सिंह धोनी (11 मैच)
सीमित ओवरों में आपार सफलता प्राप्त करने वाले महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट में भी काफी सफल कप्तान रहे हैं। धोनी ने कानपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी टेस्ट कप्तानी शुरू की। इस मैच में जीत के बाद भारत ने 7 मैच जीते और 3 मैच ड्रॉ खेले। मगर धोनी की अजेय रथ 2010 में नागपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद रुक गया।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने इनकी कप्तानी में बिना हारे खेले लगातार सबसे ज्यादा मैच!
3 of 6
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : ESPN
मोहम्मद अजहरुद्दीन (14 मैच)
टीम इंडिया के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाने वाले अजहर ने टीम इंडिया को काफी जीत दिलाईं। विदेश में खराब रिकॉर्ड रखने के बावजूद अजहर ने घर में अपनी बादशाहत बनाए रखी। टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में बिना हारे लगातार 14 मैच खेले। 1992-93 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ड्रॉ के साथ यह अभियान शुरु हुआ जो 1994 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मोहाली टेस्ट में हार के साथ थमा। इस दौरान टीम इंडिया ने 10 जीत और 4 ड्रॉ अपने नाम किए।
टीम इंडिया ने इनकी कप्तानी में बिना हारे खेले लगातार सबसे ज्यादा मैच!
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : hashguns
विराट कोहली (16 मैच)
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान की फॉर्म ‘पारस’ है। वो जिस फॉर्मेट में खेलते हैं, उन्ही की तूती बोलती है। कोहली का न हारने का सिलसिला 16 टेस्ट पुराना है, जिसे वो और भी बेहतर बना सकते हैं। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच हारा था, मगर उसके बाद टीम ने 12 मैच जीते और 4 मैच ड्रॉ दर्ज किए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2 मैच बाकी हैं और संभव है कि कोहली अपनी कामयाबी को कायम रखेंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने इनकी कप्तानी में बिना हारे खेले लगातार सबसे ज्यादा मैच!
5 of 6
कपिल देव
- फोटो : ESPN
कपिल देव (17 मैच)
‘हरियाणा हरिकेन’ के नाम से मशहूर कपिल देव ने 1983 में देश को पहली बार विश्व कप दिलाया। सीमित ओवरों की तरह ही कपिल देव टेस्ट में भी काफी विश्वास के पात्र रहे। 1985 से लेकर 1987 के बीच कपिल देव की कप्तानी में भारत ने बिना हारे 17 मैच खेले। श्रीलंका के खिलाफ ड्रॉ से यह सफर शुरू हुआ जो बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ हार के साथ खत्म हुआ और यह बतौर कप्तान कपिल देव का आखिरी टेस्ट साबित हुआ। इस सफर में टीम इंडिया ने सिर्फ 4 मैच जीते और 13 मैच ड्रॉ खेले।
टीम इंडिया ने इनकी कप्तानी में बिना हारे खेले लगातार सबसे ज्यादा मैच!
6 of 6
सुनील गावस्कर
- फोटो : ESPN
सुनील गावस्कर (18 मैच)
टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर की कप्तानी में टीम इंडिया ने बिना हारे सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। लिटिल मास्टर ने 47 मैचों में टीम की कप्तानी की। 1976 में अपने पहले ही मैच में गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को जीत दिलाई। इसके बाद टीम ने बगैर हारे 5 और मैच जीते औऱ 12 ड्रॉ खेले। 1978-79 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में मिली हार के बाद गावस्कर का सिलसिला टूटा और उन्हें पहली हार का मुंह देखना पड़ा।