फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Captains Record: इस साल राहुल-विराट जीत को तरसे पर हार्दिक नहीं हारे कोई मैच, जानें सभी कप्तानों का हाल

Fri, 22 Jul 2022 06:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिखर धवन इस साल भारत की कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले जिन छह खिलाड़ियों ने कप्तानी की है, उनमें सबसे बेहतर रिकॉर्ड हार्दिक का है। हार्दिक ने अपने सभी मैच जीते हैं, जबकि लोकेश राहुल और कोहली कोई मैच नहीं जीत पाए। 
 
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया साल 2022 में कई बदलावों से गुजरी है। विराट कोहली ने इस साल पूरी तरह से कप्तानी छोड़ी और इसका असर पूरी टीम पर दिखा है। सात महीने के अंदर सात खिलाड़ियों को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। इनमें हार्दिक पांड्या सबसे सफल रहे हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली और दोनों मैचों में जीत दिलाई। वहीं, रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है और सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। विराट कोहली और लोकेश राहुल इस साल अपनी कप्तानी में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं जीते हैं। यहां हम इस साल सभी भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड बता रहे हैं। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान दी गई है। रोहित इस साल सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 17 मैचों में टीम इंडिया की अगुआई की है और 15 मैच जीते हैं। सिर्फ दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों हार इंग्लैंड के दौरे पर आई। पहले टी20 में फिर वनडे में रोहित को हार नसीब हुई। इस साल रोहित की कप्तानी में भारत कोई सीरीज नहीं हारा। 
विज्ञापन

ऋषभ पंत 

3 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने पांच टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की है। दो मैचों में उन्हें हार मिली है और दो में जीत हासिल हुई है। वहीं एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और इसका कोई नतीजा नहीं निकला। बतौर कप्तान पंत बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्हें भविष्य का कप्तान माना जा रहा है, लेकिन इस सीरीज में पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। 

केएल राहुल

4 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल ने इस साल चार मैचों में भारत की कप्तानी की और भारत को चारों मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे में राहुल ने पहली बार कप्तानी की थी। यह इस साल टीम इंडिया का पहला मैच था। विराट के चोटिल होने पर राहुल ने टीम की कमान संभाली, लेकिन भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वनडे सीरीज में भी राहुल कप्तान थे और सभी मैच भारत हार गया। राहुल भी भविष्य के कप्तान बनने के दावेदार हैं, लेकिन बतौर कप्तान उनकी शुरुआत बेहद खराब रही है। 
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

5 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या ने भी इस साल टीम इंडिया की कप्तानी की। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक ने दोनों मैच में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और अचानक ही भारत के भावी कप्तान की रेस में भी आ गए हैं। हार्दिक भारत के एकमात्र कप्तान हैं, जो इस साल कोई मैच नहीं हारे हैं। 
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

6 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह ने भी भारत की कप्तानी की। सीरीज के निर्णायक मैच में बुमराह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए। पंत के शतक और पुजारा के अर्धशतक के बाद भारत ने इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज चौथी पारी में बेअसर साबित हुए। बुमराह खुद कुछ खास नहीं कर पाए और इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : क्रिकबज
विराट कोहली इस साल की शुरुआत में आखिरी बार कप्तानी करते दिखे। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया की अगुआई की और भारत यह मैच भी हार गया। इस बार भारतीय बल्लेबाज तीसरी पारी में सस्ते में आउट हुए फिर गेंदबाज भी बेअसर साबित हुए और भारत यह मैच हार गया। इसके साथ ही सीरीज भी भारत के हाथ से चली गई और विराट ने टेस्ट क्रिकेट से भी कप्तानी छोड़ने का एलान किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें