टीम इंडिया के लिए सलामी जोड़ी बड़ी मुसीबत बनी रही है। लोकेश राहुल, शिखर धवन, गौतम गंभीर और पार्थिव पटेल जैसे तमाम बल्लेबाजों को उतराने के बावजूद भारत पहले विकेट के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा है। मगर टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ वर्षों में मुरली विजय एक स्तंभ की तरह उभरे हैं।
विज्ञापन
सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
समय-समय पर शीर्षक्रम ने टीम इंडिया के लिए कई बड़ी साझेदारियां की हैं, जिसकी वजह से टीम ने कई बड़े स्कोर बनाए हैं। कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्होंने भारत के लिए काफी सफल साझेदारियां की है। जानिए कौन हैं टीम इंडिया की सबसे सफल जोड़ियां, जिन्होंने बनाए हैं सर्वाधिक औसत से 2000 से अधिक रन:
विज्ञापन
सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा
3 of 7
सुनील गवास्कर, मोहिंदर अमरनाथ
सुनील गावस्कर- मोहिंदर अमरनाथ
1980 के दशक में भारत की सबसे भरोसेमंद जोड़ी हुआ करती थी। टीम इंडिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर और टॉप ऑलरांउडर मोहिंदर अमरनाथ ने भारत के लिए 44 पारियां साथ खेली। इन पारियों में दोनों ने 2366 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 55 रन की थी।
सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा
4 of 7
सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन
सचिन तेंदुलकर- मोहम्मद अजहरुद्दीन
1990 के दशक में सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बड़ा स्टार बन कर उभरे। उसी दौर में टीम इंडिया के कप्तान बने कलाई के जादूगर मोहम्मद अजहरुद्दीन। अजहर और सचिन की जुगदबंदी का कमाल ही था कि दोनों ने एक साथ 2385 रन जोड़े। यह रन दोनों ने 42 पारियों में जोड़े, जिसमें उनकी औसत 56.8 की रही।
विज्ञापन
सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा
5 of 7
राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग
राहुल द्रविड़- वीरेंद्र सहवाग
क्रिकेट को दो अलग तरह से परिभाषित करने वाले खिलाड़ी एक पटरी पर जब भी आए, बॉलर सिर्फ थरथराए। सहवाग की विस्फोटक बैटिंग के साथ जब द्रविड़ की तकनीक का तड़का लगा, तब भारतीय टीम ने खूब रन बनाए। सहवाग और द्रविड़ ने 58 पारियां साथ में खेलीं। इस दौरान उन्होंने 60.4 की औसत से 3383 रन बनाए।
विज्ञापन
सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा
6 of 7
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली
सौरव गांगुली- सचिन तेंदुलकर
टीम इंडिया की सबसे सफल सलामी जोड़ी में गिने जाने वाली यह जोड़ी, मैदान पर जलजला लाने की हिम्मत रखती थी। दोनों एक दूसरे के खेल को इतने बेहतरीन तरीके से समझते थे, कि इशारों में ही सब कुछ कह जाते था। दोनों की जोड़ी की गवाही उनके आंकड़े ही देते हैं। गांगुली और तेंदुलकर ने 71 पारियों में 4173 रन जोड़े। इस दौरान उनकी औसत 61.4 की रही।
सचिन, गागुंली, द्रविड़, सहवाग के रिकॉर्ड तोड़ आगे निकले विजय और पुजारा
7 of 7
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा
मुरली विजय- चेतेश्वर पुजारा
दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के मौजूदा सबसे भरोसेमंद जोड़ी बन कर उभरे हैं। विजय और पुजारा ने हाल ही में कई बेहतरीन पारियां साथ ही में खेलीं हैं। तकनीकी रूप में सक्षम दोनों ही बल्लेबाजों ने एक दूसरे के खेल का स्तर बढ़ाया है। दोनों ने एक साथ अभी तक 35 पारियां खेली हैं और उनमें 2251 रन बनाए हैं। इस दौराने दोनों की औसत सर्वाधिक यानी 66.2 की रही है।