फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह ईडन में गेंदबाजों के आगे लड़खड़ाए भारतीय बल्लेबाज

Fri, 30 Sep 2016 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेट - फोटो : Reuters
ईडन गार्डन्स में शुरू हुए अपने 250वें घरेलू टेस्ट में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। साथ ही खेल के पहले सत्र में बल्लेबाजों को एक-एक गेंद का सामना करने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ा। यह संघर्ष आगे भी जारी रहा।
विज्ञापन

कुछ इस तरह ईडन में गेंदबाजों के आगे लड़खड़ाए भारतीय बल्लेबाज

2 of 5
शिखर धवन - फोटो : Reuters
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शिखर धवन के जाने के बाद उनके सलामी जोड़ीदार मुरली विजय भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 9 रन बना कर मैट हेनरी का शिकार हो गए। कप्तान कोहली का गौतम गंभीर को नहीं खिलाने का दांव उलटा पड़ता दिखा।
विज्ञापन

कुछ इस तरह ईडन में गेंदबाजों के आगे लड़खड़ाए भारतीय बल्लेबाज

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : Reuters
दोनों ओपनरों के जल्दी आउट होने के बाद रन बनाने की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा पर आ गई। दोनों ने संभल कर पारी को आगे बढ़ाया, मगर बोल्ट की एक गेंद पर कोहली का धीरज जवाब दे गया और वो भी 9 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल दिए।

कुछ इस तरह ईडन में गेंदबाजों के आगे लड़खड़ाए भारतीय बल्लेबाज

4 of 5
मुरली विजय - फोटो : Reuters
पहले दिन का पहला सत्र कीवी गेंदबाजों के नाम रहा। इस दौरान गेंदबाजों मे भारत के 3 बल्लेबाजों को आउट किया और रन देने में भी खासी कंजूसी दिखाई। कार्यवाहक कप्तान रॉस टेलर ने काफी आक्रामक फील्डिंग सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह ईडन में गेंदबाजों के आगे लड़खड़ाए भारतीय बल्लेबाज

5 of 5
न्यूजीलैंड - फोटो : getty
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने शुरू से ही भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा। लंच तक गिरे तीनों विकेट तेज गेंदबाजों ने ही झटके। कीवी टीम के स्पिन गेंदबाजों ने भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बांधे रखा जिस कारण भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें