फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FlashBack: सपना साकार हुआ सचिन तेंदुलकर का, मुंडन एमएस धोनी ने कराया

Mon, 02 Apr 2018 08:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
एमएस धोनी
एमएस धोनी की कप्तानी में आज ही के दिन सात साल पहले (2 अप्रैल 2011) को टीम इंडिया ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 28 साल का सूखा समाप्त किया। इससे पहले कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 1983 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सचिन तेंदुलकर
'मेन इन ब्लू' ने मुंबई के आइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर भारतीय फैंस और 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को साकार किया था। बता दें कि टीम इंडिया वर्ल्ड की पहली ऐसी टीम है, जिसने टूर्नामेंट की मेजबानी करने के साथ ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हो।
विज्ञापन

3 of 10
एमएस धोनी
डे-नाइट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। महेला जयवर्धने (103*) के दमदार शतक की बदौलत मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंदें शेष रहते ही चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और फैंस को साल का सबसे बड़ा गिफ्ट दिया, जो लाइफटाइम हैप्पी एक्सपीरियंस बन गया।

4 of 10
एमएस धोनी
इस मैच में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रन की नाबाद पारी खेली थी। एमएस धोनी ने नुवान कुलसेकरा द्वारा किए पारी के 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिडऑन के ऊपर से छक्का जमाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। धोनी का यह विनिंग शॉट आज भी फैंस के जहन में तरोताजा है। 
विज्ञापन

5 of 10
गौतम गंभीर
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर तो यह भी कह चुके हैं कि मरने से पहले वह धोनी के इस छक्के को देखना पसंद करेंगे। बहरहाल, धोनी के अलावा टीम इंडिया की खिताबी जीत में ओपनर गौतम गंभीर ने भी यादगार प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 97 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

6 of 10
गौतम गंभीर
दिल्ली के गंभीर के पास शतक पूरा करने का काफी समय था, लेकिन थिसारा परेरा की गेंद पर वह गलत शॉट का चयन कर बैठे और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। गंभीर के शतक चूकने से टीम के साथियों समेत क्रिकेट फैंस खासे नाराज भी हुए थे। 
विज्ञापन

7 of 10
युवराज सिंह
इसके बाद धोनी ने युवराज सिंह (21*) के साथ 54 रन की अविजित साझेदारी करके देशवासियों का सपना पूरा किया। धोनी को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच जबकि युवराज सिंह को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया था।

8 of 10
सचिन तेंदुलकर
धोनी के छक्का जड़ते ही टीम इंडिया चैंपियन बनी और फैंस व टीम के साथियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस ने जहां देशभर में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। वहीं 'धोनी ब्रिगेड' के सदस्य मैदान पर दौड़ पड़े और युवी व माही को गले लगाकर जीत का जोरदार जश्न मनाया।

9 of 10
टीम इंडिया
जैसे ही सचिन तेंदुलकर मैदान के अंदर आए और युवराज सिंह को गले लगाया तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों की आंखों से आंसू निकलना शुरू हो गए। यह सच है कि टीम इंडिया का प्रमुख लक्ष्य सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को साकार करना था। मगर इस कप को जीतने के लिए टीम इंडिया के सभी सदस्यों ने अपना पूरा जोर लगाया था।
विज्ञापन

10 of 10
एमएस धोनी
टीम के सभी खिलाड़ी जीत से बेहद उत्साहित तो थे ही, लेकिन साथ ही उनकी भावुकता का प्रमाण खुलकर मैदान पर ही देखने को मिला। टीम इंडिया के अधिकांश सदस्यों की आंखें गीली थी। हालांकि, धोनी ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनकी टीम वर्ल्ड कप जीतती है तो वह मुंडन कराएंगे। धोनी ने यह किया भी और फिर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के दौरान वह अलग अंदाज में दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें