अगस्त 2015 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत से शुरू हुआ टीम इंडिया का विजय रथ जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज जीतकर विराट कोहली की सेना ने लगातार 7 टेस्ट सीरीज जीतने का करिश्मा कर दिखाया है।
बताते चलें कि इससे पहले साल 2008 से 2010 के बीच में टीम इंडिया ने लगातार 5 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
2 of 3
विराट कोहली और अश्विन
- फोटो : ESPN
विराट कोहली की कप्तानी में भी टीम इंडिया का सीरीज जीत का सिलसिला जारी है। विराट कोहली स्टीव वॉ से सिर्फ एक कदम पीछे हैं। वह अपनी कप्तानी में एक सीरीज और जीत लेते हैं तो वह उन्हें पीछे छोड़कर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाले कप्तानों में दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे।
बताते चलें कि अपनी कप्तानी में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के पास है। उन्होंने लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीती थी।