दीप्ति शर्मा
- फोटो : icc
उन्होंने कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने हमारे लिए अच्छा मंच प्रदान किया। हमने सोचा कि 130 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। लिजले ली ने अच्छा मंच दिया। लेकिन उनके बाद जो बल्लेबाज आईं, वे योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सकीं। दीप्ति और स्पिनरों ने जैसी गेंदबाजी की, उसे देखते हुए आप कह सकते हो कि शाम होते ही पिच ज्यादा स्पिन करने लगी।'