फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत ने इन बातों पर मुहर लगा दी

Tue, 26 Jul 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : getty
भारत ने वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत जबरदस्त जीत के साथ की। चार दिनों में ही खेल खत्म कर कोहली की सेना ने एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कोच कुंबले ने भी टीम के साथ जमकर मेहनत की और नतीजे टीम के पक्ष में ही निकले। दोनों टीमें शनिवार को जमैका के सबीना पार्क में फिर आमने सामने होंगी, जहां सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। मगर इस टेस्ट के बाद कई बातें खुलकर सामने आ गई:
विज्ञापन

भारत की जीत ने इन बातों पर मुहर लगा दी

2 of 6
क्रिकेट - फोटो : twitter
टीम चुनाव में वेस्टइंडीज की खामियां
टी-20 के वर्ल्ड चैंपियंस की टीम सिलेक्शन पर सवाल उठने जायज थे। गेल, नारायण और ड्वेन ब्रावो की गैरमौजूदगी में कई खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका था, मगर उन्होंने उसे गंवा दिया। वेस्टइंडीज ने सिर्फ एक फुलटाइम पेसर को खिलाया – शैनन गैब्रियल और उन्हें भी सिर्फ 21 ओवर दिए गए। अगर कोई टीम दो दिन बल्लेबाजी कर ले, तो समझिए कि उसकी हार बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

भारत की जीत ने इन बातों पर मुहर लगा दी

3 of 6
केएल राहुल - फोटो : getty
केएल राहुल बाहर बैठने वाले हैं
सीरीज की शुरुआत में सभी को लग रहा था कि कप्तान कोहली लोकेश राहुल को विजय के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजेंगे। राहुल की फॉर्म भी उनके साथ थी, मगर कप्तान ने धवन पर भरोसा दिखाया और धवन ने 84 रन बना दिए। रहाणे और पुजारा के लिए भी कोई खतरा नहीं है। इसका मतलब साफ है कि राहुल को बाहर ही बैठना पड़ेगा। हालांकि विजय का चोटिल होना राहुल के लिए थोड़ी संभावना बनाता है।

भारत की जीत ने इन बातों पर मुहर लगा दी

4 of 6
अश्विन - फोटो : twitter
अश्विन का रिकॉर्ड कोहली के रिकॉर्ड पर भारी
अश्विन का शतक और सात विकेट का रिकॉर्ड कोहली के कप्तानी दोहरे शतक पर भारी पड़ा। हालांकि टी-20 के खराब दौर के बाद अश्विन ने टेस्ट में बतौर ऑलराउंडर वापसी की और शतक जड़ दिया। साहा से पहले उतारे गए अश्विन ने साबित कर दिया कि अब टेस्ट में भी ऑलराउंडरों का दौर है। चौथे दिन के लंच तक विकेट रहित रहे अश्विन ने 45 मिनट में 5 विकेट झटक कर कैरेबियाई टीम की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

भारत की जीत ने इन बातों पर मुहर लगा दी

5 of 6
क्रिकेट - फोटो : twitter
भारत को मिला दमदार टेस्ट पेसर
चोट के बाद वापसी कर शमी ने साबित कर दिया कि वो भारत के प्रमुख पेस बॉलर हैं। 6 महीने के बाद वापसी कर रहे शमी ने ही वेस्टइंडीज का पहला विकेट लिया। शमी का परफॉर्म करना भारत के लिए अच्छी खबर है। उनका नया छोटा रन अप उन्हे अतिरिक्त उछाल की इजाजत देता है। शमी ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों में 15 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की जीत ने इन बातों पर मुहर लगा दी

6 of 6
क्रिकेट - फोटो : twitter
कप्तान की एनर्जी
कोहली के दोहरे शतक ने ही पहले टेस्ट में जान फूंकी। कोहली ने मैच से पहले कहा था कि बल्लेबाजों का काम एक एक्स्ट्रा गेंदबाज का रोल निभाने का होगा। यानी की हर खिलाड़ी को अतिरिक्त जिम्मेदारी का रोल अदा करना होगा। कोहली की एनर्जी ऐसी है कि वो मैदान पर अंपायर के साथ मदभेद करने में भी नहीं हिचकिचाते। कोहली की आक्रमकता फील्ड पर टीम के हित में नजर आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें