विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया दुनिया की नंबर एक टीम बनी हुई है। वहीं भारतीय टीम लगातार 19 टेस्ट मैच में अपराजित रही है। लेकिन भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट जीत लेती है तो टीम इंडिया को एक बड़ी ईनामी राशी मिलेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगा करोड़ों का ईनाम
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट सेना यदि पुणे में 23 फरवरी से खेले जाने वाले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेती है तो टीम इंडिया को आईसीसी की ओर से 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपये बतौर पुरस्कार हासिल होंगे। टीम इंडिया को यह पुरस्कार टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बने रहने के कारण मिलेगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगा करोड़ों का ईनाम
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : hashguns
इसके लिए आईसीसी ने कट ऑफ डेट 1 अप्रैल 2017 रखी है। यदि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल कर लेती है तो वह नई रैंकिंग में भी पहले पायदान पर बनी रहेगी और 7 करोड़ इनामी राशि पाने की हकदार भी बन जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगा करोड़ों का ईनाम
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। जो कि 23 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी। भारत को चार महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल हुआ था। इसके बाद भारत को इंदौर में टेस्ट गदा( मेज) भी दिया गया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगा करोड़ों का ईनाम
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : getty
पहले किसी भी टीम को आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने पर 5 लाख अमेरिकी डॉलर मिलते थे। जिसे साल 2015 में बढ़ाकर 10 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया। भारतीय टीम को साल 2015 में आखिरी बार किसी टीम के सामने टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। यह टेस्ट श्रीलंका के गाले में खेला गया था।