फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप टी-20: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत 

Sat, 03 Dec 2016 11:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एशिया कप
थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेले जा रहे छठवें एशिया कप के फाइनल में रविवार को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्ंवदंवी पाकिस्तान से होगा। इससे पहले खेले गए पांच संस्करणों का विजेता भारत ही रहा है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि भारत इस बार भी खिताब जीतकर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखेगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
हरमनप्रीत कौर की अगुआई में खेल रही टीम इंडिया अब तक इस प्रतियोगिता में अपराजित रही है। जबकि फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम पाकिस्तान को लीग मैच में भारत के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

 
विज्ञापन

3 of 5
मिताली राज - फोटो : getty
लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। एकता बिस्ट की शानदार गेंदबाजी(3/20) की बदौलत पाकिस्तान को निर्धारित 20 ओवरों में केवल 97 रन बनाने दिए। 97 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने मिताली राज की 36 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। 

 

4 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
भारतीय टीम में मिताली राज और एकता बिस्ट बेहतरीन फॉर्म हैं। बल्लेबाजी में मिताली ने एक अर्धशतक बनाया है। उन्हें दो बार मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वहीं एकता बिस्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट हासिल किए हैं। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में साना मीर बेहतरीन फॉर्म में हैं। साना ने गेंदबाजी में 10 विकेट हासिल किए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिताली राज - फोटो : getty
दोनों ही टीमें बेहतरीन फॉर्म में हैं। इसलिए फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। टी-20 फॉर्मेट में यह दूसरी बार एशिया कप खेला जा रहा है। पिछली बार साल 2012 में चीन के ग्वांगझू में खेले गए टी-20 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से मात देकर खिताब पर कब्जा किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें