फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-विंडीज के बीच तीसरा वन-डे इन रिकॉर्ड्स के लिए खास, सचिन के एक रिकॉर्ड पर 'हिटमैन' की नजर

Sat, 27 Oct 2018 12:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को पुणे में खेला जाने वाला तीसरा वन-डे रिकॉर्ड्स के लिहाज से यादगार बन सकता है। इस लेख में आपको आज के मैच में संभावित और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। अब उप-कप्तान रोहित शर्मा के पास भी तेंदुलकर का एक बेहद खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। 
विज्ञापन

2 of 6
rohit sharma
रोहित शर्मा के पास वन-डे क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। 'हिटमैन' ने अब तक वन-डे क्रिकेट में 194 छक्के जमाए हैं जबकि तेंदुलकर के खाते में 195 सिक्सर दर्ज है। पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी इस मामले में 211 छक्कों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ms dhoni
एमएस धोनी के पास भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। धोनी को टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए 10,000 रन पूरे करने के लिए 31 रन की दरकार है। धोनी के वैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,123 रन हैं, जिसमें से 9969 रन भारत के लिए बनाए गए। 174 रन एशिया एकादश की तरफ से बनाए गए।

4 of 6
SHIKHAR DHAWAN
रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार शिखर धवन के पास भी एक रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है। धवन 5,000 वन-डे रन पूरे करने से 144 रन दूर हैं। वह इसे पूरा करते ही सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वह इस मामले में कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ेंगे। धवन आज अपनी 112वीं पारी खेलेंगे जबकि कोहली ने 114वीं पारी में 5,000 रन का आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन

5 of 6
rohit-dhawan
शिखर धवन और रोहित शर्मा को सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत की दूसरी सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बनने के लिए 14 रन की दरकार है। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार के पास भी अपने वन-डे करियर के 100 विकेट पूरे करने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
विराट कोहली को डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए हर हाल में पुणे में शतक जमाना होगा। अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो भारतीय जमीन पर सर्वाधिक (4) निरंतर शतक जमाने के मामले में डीविलियर्स की बराबरी पर आ जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें