फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvIND: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेकर विंडीज की जमीन पर रचा इतिहास

Sun, 01 Sep 2019 02:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
जसप्रीत बुमराह ने अपनी आग उगलती गेंदों से विंडीज के खिलाफ हैट्रिक बनाई। यही नहीं, उन्होंने हैट्रिक सहित शुरुआत के पांच विकेट झटक लिए। डेरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स और रोस्टन चेज को बुमराह ने लगातार तीन गेंदों पर आउट कर बुमराह ने अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। बुमराह की गेंदों ने विंडीज पारी को तहस नहस कर दिया। उन्हें हैट्रिक विकेट डीआरएस की मदद से मिला।
विज्ञापन

2 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
इसी के साथ बुमराह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। इससे पहले स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और इरफान पठान ने ये कारनामा किया है। हरभजन से साल 2001 में कोलकाता के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लिया था, जबकि इरफान ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में ये कारनामा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी बुमराह ने धारदार गेंदबाजी की थी। सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में आखिरी पारी में जसप्रीत बुमराह का रौद्र रूप दिखा। जस्सी विंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। बुमराह ने इस पारी में केवल सात रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। पांच में से चार विकेट तो बुमराह ने बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरकर अपने विकेट का आंकड़ा बढ़ाया।

4 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
विश्व टेस्ट में क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बुमराह 44वें गेंदबाज बने। इससे पहले तक इंग्लैंड के मोईन अली आखिरी गेंदबाज थे जिन्होंने 2017 में द ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक ली थी।  बुमराह पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने छह ओवर फेंकने से पहले ही पांच विकेट चटका दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
इसके साथ ही बुमराह वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह से पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने कैरेबियाई जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा नहीं किया था। 

वैसे वेस्टइंडीज की धरती पर बुमराह से पहले अन्य दो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने का कमाल कर चुके थे। वर्ष 2003 में पहली बार ब्रिजटाउट में जर्मन लावसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कमाल किया था। इसके बाद मैथ्यू होगार्ड ने 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कमाल किया था। 15 वर्ष के बाद बुमराह ने टेस्ट में ये कमाल वेस्टइंडीज की धरती पर किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें