फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र मनाइए आप भारत में हैं, इन देशों के अजीबोगरीब चालान 'भुला' देंगे ड्राइविंग

Sat, 31 Aug 2019 10:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Strange Driving Rules - फोटो : Instagram
देश में नए मोटर वाहन नियम रविवार एक सितंबर से लागू हो रहे हैं। नए संशोधित मोटर वाहन बिल में कई सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जुर्माने को कई गुना बढ़ाया गया है। लेकिन सरकार का शुक्र मानिये कि सरकार ने केवल ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर ही ज्यादा पेनल्टी का प्रावधान किया है। लेकिन विदेश में कई ऐसे अनोखे ट्रैफिक नियम हैं जिनका उल्लंघन करना जेब पर जबरदस्त भारी पड़ता है। खैर मनाइए कि भारत में ये नियम लागू नहीं हैं। जानते हैं ऐसे अनोखे नियमों के बारे में...
 
विज्ञापन

थाईलैंड- बिना शर्ट के ड्राइविंग

2 of 8
Thailand Taxi - फोटो : Twitter
थाइलैंड में ज्यादातर वक्त मौसम गर्म और उमस भरा रहता है, ऐसे में शरीर पर कपड़े बोझ जैसे लगते हैं। सरकार ने इसी को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त कानून बनाया है। कपड़े उतार कर ड्राइविंग करने वालों की इच्छा को काबू करने के लिए सरकार ने कड़े जुर्माने का प्रस्ताव रखा है। बिना शर्ट पहने बाइक या कार चलाने पर 500 बहट यानी भारतीय मुद्रा में 1175 रुपये का जुर्माना देना पड़ता है, वहीं बिना शॉर्ट के भी ड्राइविंग करना अपराध है।
 
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया- खिड़की के हाथ बाहर निकलना

3 of 8
Hand Outside while Driving - फोटो : BP
हमारे देश में कार की खिड़की से बाहर हाथ निकलना बेहद सामान्य है। कुछ लोग तो कार से एक हाथ बाहर निकाल कर ड्राइविंग करने में अपनी शान समझते हैं। लेकिन अगर आपने आस्ट्रेलिया में ऐसा किया तो खैर नहीं। वहीं ड्राइवर हो या पैसेंजर कार से बाहर उंगली भी निकाली तो पश्चिमी आस्ट्रेलिया में 50 आस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 2400 भारतीय रुपये और न्यू साउड वेल्स में 337 आस्ट्रेलियाई डॉलर (16,290 भारतीय रुपये) तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
 

जर्मनी- ऑटोबान पर गाड़ी रोकना खतरनाक

4 of 8
autobahn germany - फोटो : Twitter
जमर्नी का ऑटोबान दुनियाभर में प्रसिद्ध है, जहां कोई स्पीड लिमिट नहीं है। मतलब वहां आपको कोई स्पीड पर कार चलाने के लिए चालान नहीं काटेगा। दुनियाभर से लोग ऑटोबान पर ड्राइविंग करने के लिए आते हैं और स्पीड के मजे लेते हैं। खास बात यह है कि स्पीडिंग पर रोक नहीं है, लेकिन अगर आपने रास्ते में गाड़ी रोकी, पार्क की या यू-टर्न लिया, यहां तक अगर गाड़ी तेल न होने की वजह गाड़ी रोकी भी, जान लीजिए कि 30 से 70 यूरो (5,500 भारतीय रुपये) तक चुकाने पड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन

साइप्रस- खाया तो खैर नहीं

5 of 8
eating while driving - फोटो : Instagram
हमारे यहां ड्राइविंग के दौरान गाड़ी में खाना पानी बेह आम है। शायद ही कोई ऐसा कार ऑनर होगा, जिसने ड्राइविंग के दौरान कभी खाया-पीया न हो। लेकिन साइप्रस में यह नियमों का उल्लंघन है। वहां ड्राइविंग के दौरान अगर हाथ में कुछ और मिला या फिर फोन पर बात करना या कुछ खाना या पानी पीना भी अपराध है और इसके लिए 85 यूरो (6,700 भारतीय रुपये) का चालान भरना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

रूस- कार पर गंदगी

6 of 8
Dubai Dirty Car - फोटो : Gulf News
हाल ही में दुबई में में यह नियम लागू किया गया है कि वहां की सड़कों यया पार्किंग में खड़ी कार पर धूल-मिट्टी दिखाई दी, तो 10 हजार का जुर्माना देना पड़ सकता है। लेकिन रूस में यह नियम पहले से ही है। वहां गंदी कार ड्राइव करना भारी पड़ सकता है। वहां धूल-मिट्टी लगी कार को ड्राइव करने पर 500 रूबल (537 भारतीय रुपये) का जुर्माना लग सकता है।
 
विज्ञापन

जापान – पानी उछालना पड़ता है महंगा

7 of 8
Ramghat Road on the road after rain - फोटो : Amar Ujala
हमारे भारत में मानसून के दौरान सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं और ऐसे हालात में ही ड्राइव करना पड़ता है। यहां तो लोग पानी भरी सड़कों पर ऐसे गाड़ी निकालते हैं कि आसपास बाइक या पैदल चल रहे लोग गीले हो जाते हैं। लेकिन जापान में इसे काफी गंभीर तौर पर लिया जाता है। पानी से कार निकलने के दौरान छीटें अगर किसी और पड़ती हैं, तो 65 डॉलर (4660 भारतीय रुपये) का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

स्पेन- स्लीपर में ड्राइविंग

8 of 8
slipper driving - फोटो : Instagram
भारत में लोग स्लीपर में बाइक क्या कार भी ड्राइव कर लेते हैं, और इस पर कोई रोकटोक भी नहीं हैं। लेकिन स्पेन में अगर चप्पल या स्लीपर पहन कर ड्राइविंग की तो चालान कट सकता है। वहां की सरकार के मुताबिक चप्पल का ब्रैक पैडल्स में फंसने का खतरा रहता है, जिससे हादसा हो सकता है। वहां ऐसा करने पर 200 यूरो (15,700 भारतीय रुपये) तक का चालान बरना पड़ सकता है।           
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें