फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच भारतीय योद्धाओं पर होंगी देश भर की निगाहें, विंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 आज

Tue, 06 Aug 2019 04:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया आखिरी मुकाबले को जीतकर अपने जीत का अंतर 3-0 करना चाहेगी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने दोनों ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर विंडीज की कोशिश होगी कि वो किसी तरह से बचे हुए आखिरी मुकाबले को अपने नाम करे, ताकि आगामी वनडे सीरीज के लिए खिलाड़ियों का मनोबल बना रहे।

दोनों टीम के बीच आखिरी टी-20 का मुकाबला रोमांचक हो सकता है। भारतीय टीम चाहेगी उसके खिलाड़ी एक बार फिर से अपने खेल का रंग बिखेरें और वेस्टइंडीज को मात देकर 3-0 की बढ़त के साथ सीरीज खत्म करें। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो आज के मैच में चल गए, तो टीम इंडिया विंडीज का वाइटवॉश कर देगी।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 67 रन की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित का फॉर्म विश्व कप से अपने चरम पर है। उन्होंने दूसरे टी-20 मैच में शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया था। सीरीज के आखिरी मैच में टीम उनसे उम्मीद करेगी वह टीम को एक बार फिर से मजबूत शुरुआत दिलाएं।

विज्ञापन

3 of 6
शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

शिखर धवन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले टी-20 मुकाबले में असफल रहे और मात्र एक रन ही बना पाए। दूसरे मैच में उन्हें शुरुआत मिली, लेकिन उसे वह बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। आखिरी मैच में धवन का बल्ला अगर चल गया तो टीम इंडिया की जीत पक्की है। विंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में धवन अपने पुराने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे और गब्बर वाले अंदाज में लौटना चाहेंगे। 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : social Media

विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बल्ले से उस अंदाज में अब तक रन निकले नहीं है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। विश्व कप में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। दूसरे टी-20 में उन्होंने 28 रन बनाए। इस मैच में एक बड़ी पारी खेलकर कोहली चाहेंगे कि टीम को जीत दिलाए और आगामी वन-डे सीरीज के लिए अपने फॉर्म में वापसी करें।

विज्ञापन

5 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN

रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा छोटे फॉर्मेट के स्टार खिलाड़ी हैं। जडेजा वर्ल्ड कप टीम में शामिल थे। विंडीज के बल्लेबाजों के लिए जडेजा की स्पिन गेंद परेशानी खड़ी कर सकती है। जडेजा ने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। हालांकि बल्लेबाजी के लिए उन्हें मौके कम ही मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

नवदीप सैनी

सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करते हुए तीन विकेट झटककर और पारी का आखिरी ओवर मेडन फेंककर नवदीप सैनी ने सनसनी मचा दी है। उनकी तेजी से आती गेंदों को विंडीज बल्लेबाज समझ नहीं पा रहे हैं। आखिरी टी-20 मुकाबले में भी वह अपनी धारदार गेंदाबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें