फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: रिकॉर्ड्स से भरे पहले वन-डे में इन 5 खिलाड़ियों का प्रदर्शन कभी नहीं भूल पाएंगे

Mon, 22 Oct 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मैच के हीरो
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेले गए पहले वन-डे में रनों की बारिश हुई। मैच में कुल 553 गेंदे फेंकी गई, जिसमें 648 रन बने और 10 विकेट गिरे। इस मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की आसान जीत हुई। भारत ने 47 गेंदें शेष रहते 8 विकेट के विशाल अंतर से मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच को यादगार बनाने में किन पांच खिलाड़ियों की सबसे अहम भूमिका रही और आखिर क्यों न ये खिलाड़ी कहलाएं हीरो?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
किरोन पॉवेल
5) किरोन पॉवेल- कैरीबियाई ओपनर ने मैच में बड़े स्कोर की नींव रखी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 39 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। यह उनके करियर का 9वां अर्धशतक रहा। पॉवेल ने शमी द्वारा की पारी की पहली गेंद पर कवर ड्राइव लगाकर चौका जड़ा, जो मैच के आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और तेजतर्रार पारी खेली। वह मैच के हीरोज की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

3 of 6
Yuzvendra Chahal
4) युजवेंद्र चहल- टीम इंडिया के लेग स्पिनर को वन-डे स्पेशलिस्ट कहना गलत नहीं होगा। मैच में भले ही रनों की बरसात हुई, लेकिन चहल ने बेहद किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में केवल 41 रन दिए और तीन विकेट झटके। चहल का प्रदर्शन इसलिए यादगार है क्योंकि अन्य भारतीय गेंदबाजों ने 6 से अधिक की इकॉनोमी से रन खर्च किए। वहीं चहल की इकॉनोमी 4.10 की रही। इसके अलावा उन्होंने मार्लोन सैमुअल्स, कैरीबियाई कप्तान जेसन होल्डर और एश्ले नर्स का शिकार किया। चहल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं।

4 of 6
शिमरोन हेटमायर
3) शिमरोन हेटमायर- युवा बल्लेबाज ने रिकॉर्ड्स बनाने की शुरुआत की। हेटमायर ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और केवल 78 गेंदों में 6 चौके व 6 छक्के की मदद से 106 रन बनाए। यह उनके वन-डे करियर का तीसरा जबकि टीम इंडिया के खिलाफ पहला शतक रहा। हेटमायर ने अपनी तूफानी पारी में कई रिकॉर्ड्स उड़ा दिए। हेटमायर हीरोज की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे। आप यहां क्लिक करके उनके द्वारा रिकॉर्ड्स पढ़ सकते हैं। INDvWI: टीम इंडिया के खिलाफ हेटमायर ने जमाया तूफानी शतक, लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
2) रोहित शर्मा- 'हिटमैन' का जबरदस्त फॉर्म पहले वन-डे में भी जारी रहा। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से रोहित ने खेली गई सभी वन-डे सीरीज में शतक जमाए हैं। उन्होंने रविवार को विंडीज गेंदबाजों को अपना शिकार बनाते हुए 117 गेंदों में 15 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 152 मैच विजयी रन बनाए। रोहित शर्मा ने इस दौरान कप्तान कोहली के साथ रिकॉर्ड साझेदारी की। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। 

रोहित के रिकॉर्ड्स पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं: INDvWI: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सुपरहिट रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली
1) विराट कोहली- रन मशीन या रिकॉर्ड किंग, इस बल्लेबाज के जितने नाम लिए जाए वो कम हैं। कोहली ने अपने करियर का 36वां शतक जमाया और टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई। उन्होंने केवल 107 गेंदों में 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 140 रन बनाए। इस पारी के लिए कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय कप्तान ने रिकॉर्ड्स तोड़ने के सिलसिले को विंडीज के खिलाफ पहले वन-डे में भी जारी रखा और ताबड़तोड़ पारी खेलकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। विराट कोहली मैच के असली नायक रहे। 'रन मशीन' विराट कोहली बने रिकॉर्ड्स के शहंशाह, वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाई कीर्तिमानों की झड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें