फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: इन पांच खिलाड़ियों ने सीरीज में मचाई धूम, अपने खेल से किया विपक्षी को फेल

Thu, 01 Nov 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम वेस्टइंडीज
टीम इंडिया ने गुरुवार को पांचवें व अंतिम वन-डे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट के विशाल अंतर से हराया और पांच मैचों की वन-डे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने साल के आखिरी वन-डे में बेहतरीन प्रदर्शन करके दर्शाया कि 2019 विश्व कप के लिए वह पूरी तरह तैयार है। याद हो कि टीम इंडिया ने इससे पहले टेस्ट सीरीज में विंडीज का 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। अब दोनों देशों के बीच रविवार को तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

2 of 7
team india
बहरहाल, टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में कैरेबियाई टीम के खिलाफ संघर्ष जरूर किया, लेकिन तीन वन-डे में उसने एकतरफा जीत दर्ज की। इस सीरीज से कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। उनका प्रदर्शन सीरीज की शान रहा। चलिए गौर करते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं:
विज्ञापन

3 of 7
शिमरोन हेटमायर
शिमरोन हेटमायर- वेस्टइंडीज के 21 वर्षीय बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर काफी चर्चाएं बटोरी। उन्होंने पांच मैचों में 51.80 की औसत और 140.00 के स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए। वह मौजूदा वन-डे सीरीज में कैरेबियाई टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर भी रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक जमाया। उन्होंने सीरीज में 16 छक्के जड़कर अपनी उपयोगिता साबित की।

4 of 7
ambati rayudu
अंबाती रायुडू - टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हैदराबाद के 33 वर्षीय बल्लेबाज ने ही किया। रायुडू ने टीम इंडिया में लंबे समय से चली आ रही नंबर-4 की समस्या को सुलझा दिया है। टीम प्रबंधन ने भी अनुभवी रायुडू पर आगामी विश्व कप तक चौथे क्रम का भरोसा जता दिया है। मौजूदा वन-डे सीरीज में रायुडू ने चार पारियों में 72.33 की औसत और 101.40 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक व एक अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

5 of 7
Khaleel Ahmed
खलील अहमद - टीम इंडिया को अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए बाएं हाथ का प्रतिभावान तेज गेंदबाज मिल गया है। 20 वर्षीय खलील ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। कुलदीप यादव इस मामले में 9 विकेट लेकर शीर्ष पर रहे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील ने चार मैचों में सात विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर तीन विकेट लेना रहा। अहमद पर टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया है कि वह अगले साल विश्व कप में कमाल करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
रोहित शर्मा - टीम इंडिया के हिटमैन के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शानदार रही। उन्होंने पूरी सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े और एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित किए। शर्मा ने पांच मैचों में 129.66 की औसत और 118.96 के स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा। रोहित ने सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक जमाया। वह मौजूदा सीरीज में सर्वाधिक छक्के जमाने के मामले में विंडीज के हेटमायर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 छक्के जमाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
virat kohli
विराट कोहली - टीम इंडिया की रन मशीन ने अपना काम जारी रखा। सीरीज में तीन शतक और ढेरो रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए किंग कोहली ने पांच पारियों में 151.00 की औसत और 112.96 के स्ट्राइक रेट से 453 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 157* रन रहा। कोहली ने सीरीज के दौरान विराट उपलब्धियां हासिल की। वह सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसके अलावा घरेलू जमीन पर सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में कोहली अव्वल निकले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें