फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के लिए 'यू-टर्न' साबित होगा वेस्टइंडीज दौरा

Tue, 27 Jun 2017 07:15 PM IST
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ICC
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे को टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों का पहला चैप्टर माना जा रहा है। वेस्टइंडीज के दौरे के बाद से टीम इंडिया का अगले वर्ल्ड कप के लिए खाका तैयार किया जाएगा, जिसकी नींव अभी पड़ने लगी है। अगला वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाएगा। ऐसे में जानिए किन क्रिकेटरों के लिए वेस्टइंडीज दौरा भविष्य का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है:
विज्ञापन

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के लिए 'यू-टर्न' साबित होगा वेस्टइंडीज दौरा

2 of 6
ऋषभ पन्त
ऋषभ पंत
इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम इंडिया का भविष्य माना जा रहा है। कच्ची उम्र में पके और मंझे खिलाड़ियों की तरह खेलने वाले पंत को मैदान में अभी और तपना है। ऐसे में टीम को तय करना है कि उनका रोल क्या होगा और वो कौनसे पायदान पर खेलेंगे। धोनी के रहते उनको विकेटकीपिंग मिलना मुश्किल है, मगर बतौर बल्लेबाज उनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के लिए 'यू-टर्न' साबित होगा वेस्टइंडीज दौरा

3 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
कुलदीप यादव
टेस्ट में शानदार डेब्यू करने वाले पहले भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने वनडे में मिले मौके को भी दोनों हाथों से लपका। कुलदीप ने पहले वनडे में गेंदबाजी नहीं की। मगर दूसरे वनडे में कुलदीप ने 9 ओवर में 50 रन देकर 3 बेशकीमती विकेट चटकाए। यादव कलाई के जादूगर हैं और बाएं हाथ की फिरकी उन्हें और असरदार बनाती है।

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के लिए 'यू-टर्न' साबित होगा वेस्टइंडीज दौरा

4 of 6
युवराज सिंह - फोटो : E
युवराज सिंह
टीम इंडिया के लिए 300 से ज्यादा एकदिवसीय मैच खेल चुके कमबैक किंग युवराज सिंह का भविष्य मझदार में फंसा है। 35 वर्षीय युवी 2019 तक 37 साल के हो जाएंगे और उम्र भी उनपर काफी हावी होगी। ऐसे में युवराज को अपने भविष्य पर फैसला जल्द लेना होगा कि वो क्या चाहते हैं। युवराज ने कई मैच टीम को जिताए हैं, मगर आज की तस्वीर में फिट नहीं बैठते।
विज्ञापन

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के लिए 'यू-टर्न' साबित होगा वेस्टइंडीज दौरा

5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
महेंद्र सिंह धोनी
युवराज की तरह ही धोनी भी 2019 तक 37 साल के हो जाएंगे। कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली के रूप में टीम को अच्छा उत्तराधिकारी मिला है, तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे दावेदार तैयार खड़े हैं। धोनी और युवराज ने टीम के लिए क्या किया है, यह छुपा नहीं। मगर, इस दौरे के बाद दोनों का रोल स्पष्ट किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के लिए 'यू-टर्न' साबित होगा वेस्टइंडीज दौरा

6 of 6
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ESPN
रविचंद्रन अश्विन
टेस्ट के बेस्ट ऑलराउंडर्स में शुमार रविचंद्रन अश्विन सफेद गेंद से फेल साबित रहे हैं। हालिया चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ 1 ही विकेट चटकाने वाले अश्विन बल्ले से भी विस्फोटक नहीं। ऐसे में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर जैसे कई युवा तैयार हैं। अश्विन के साथ उम्र की समस्या नहीं है, मगर वो इंग्लैंड की पिचों पर सफल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें