फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ का खूनी चेहरा, बर्बरता से राह चलते इन लोगों की उतारा मौत के घाट

Tue, 27 Jun 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 6
protest in kashmir
श्रीनगर के पुराने शहर नौहट्टा में स्थित जामिया मस्जिद परिसर में घटी निंदनीय घटना में शहीद हुए डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित को उन्मादी भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। घटना के बाद शहीद अयूब पंडित के घर सन्नाटा पसरा हुआ है। वह उस दौरान श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
junaid murder - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन में 22 जून को खंदावली गांव के जुनैद की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। जुनैद की मौत ने खंदावली की ईद को फीका कर दिया। इस बार गांव में न तो कोई रिश्तेदार आया और न ही पड़ोसी। पीड़ित के घर वालों का कहना है कि जो हमारे  साथ हुआ वो किसी के साथ ना हो। घटना के समय जुनैद के साथ उनके भाई हाशिम और शाकिर थे और पड़ोस में रहने वाले दोस्त मोहसिन भी थे। घटना बीते गुरुवार रात की है। जिन लोगों ने ऐसा किया उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त से सख्त सजा मिले।
 
विज्ञापन

3 of 6
Murder
हाल में दिल्ली में एक दर्दनाक घटना घटी है जिसमें पेशाब करने से रोका तो 22-वषीय र्ई-रिक्शा ड्राइवर रविंदर कुमार को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक पर आरोप है कि उसने 2 छात्रों को रोड़ पर पेशाब करने से रोका था। जिसके बाद गुस्साए 20-25 छात्रों ने उसे पीट- पीटकर मार डाला। 

 

4 of 6
हत्या
मामले में पिछले दिनों झारखंड के जमशेदपुर से एक घटना सामने आई थी, जिसमें दो भाई- विकास और गौतम की भीड़ ने बेरहमी से हत्या की थी। हत्या की वजह केवल चोर होने का शक था। मृतक लोगों से रहम की भीख माँगता रहा लेकिन लोगों का दिल नहीं पसीजा और लोग उन्हें पीटते रहे व कुछ अन्य लोग पिटाई का वीडियो बनाते रहे। मृतक युवक पर गौहत्या करने का आरोप था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
akhlaq
यूपी के दादरी में हमलावारों ने मृतक अखलाक के घर में बीफ होने के शक में बेदर्दी से उसे पीट मार डाला था। आखिर अखलाक को मारने में भीड़ को तनिक भी डर क्यों नहीं लगा। सितंबर 2015 में दिल्ली के पास दादरी इलाके की है, जिसमें अखलाक नाम के व्यक्ति को उनके घर से खींचकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
murder demo pic
मामला राजस्थान के अलवर शहर का है। इस घटना में कुछ नवयुवक लोगों ने मृतक पहलू खान को हाईवे से खदेड़ते हुए फुटपात में पीटकर हत्या कर दी। घटना में आरोपियों ने उसे गाय तस्करी का आरोपी मान घेरकर मार डाला था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें