भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने मैदान में उतरेगी। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला गया पहला वनडे बारिश में धुल गया। दूसरा वनडे भी इसी मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले मैच में काफी मजबूत नजर आ रही थी, मगर मैच को रद्द ही घोषित किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस सीरीज से टीम इंडिया को 2019 के विश्व कप की अपनी तैयारी शुरू करनी है।
विज्ञापन
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ICC
वर्ल्ड कप 2019 में अभी करीब 2 साल का समय है। ऐसे में टीम इंडिया को देखना होगा कि कौन से खिलाड़ी उस लिहाज से टीम के ढांचे में फिट बैठते हैं। संभव है कि ऐसे में युवराज-धोनी जैसे खिलाड़ियों के भविष्य पर भी टीम को फैसला लेना होगा। दोनों दिग्गज 2019 तक 37 साल के हो जाएंगे। जानिए कौनसे 11 खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में मिलेगा मौका:
विज्ञापन
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
3 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
सलामी बल्लेबाज
पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले दोनों सलामी बल्लेबाजों को एक बार फिर मौका आजमाया जाएगा। जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में गोल्डन बैट जीतकर धवन का आत्मविश्वास चरम पर होगा, वहीं पिछले मैच में रहाणे की फिफ्टी ने उनको नई उर्जा दी होगी। वैसे कोहली भी कह चुके हैं कि रहाणे टीम इंडिया के वैकल्पिक ओपनर हैं।
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
4 of 7
युवराज सिंह
मध्यक्रम
तीसरे नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है। बीते 15 सालों से टीम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज इस नंबर पर खेल रहा है। चौथे नंबर पर टीम इंडिया युवराज सिंह को मौका दे रही है। हालांकि, उनकी फॉर्म चिंता का विषय है। उम्र उनपर हाफी हो रही है। ऐसे में टीम इंडिया को, बतौर प्रयोग, हार्दिक पांड्या को इस नंबर पर भेजना चाहिए। पांड्या टीम के लिए बेन स्टोक्स वाली भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
5 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ESPN
विकेटकीपर और ऑलराउंडर
महेंद्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम का हिस्सा बने रहेंगे। विराट को इस पैंमाने पर युवा ऋषभ पंत को भी आजमाना होगा। हार्दिक पांड्या के अलावा केदार जाधव टीम के साथ बतौर ऑलराउंडर जुड़ेंगे। अगर जाधव टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं, तो कप्तान को उनका इस्तेमाल पार्ट टाइमर की तरह नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
6 of 7
अश्विन और रविंद्र जडेजा
स्पिनर
पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा को आराम देकर कुलदीप यादव को मौका दिया था। संभव है कि टीम इंडिया इस बार भी ऐसा ही करेगी। साथ ही टीम को रविचंद्रन अश्विन पर भी खास निगाह डालनी होगी क्योंकि अश्विन वनडे में गेंद और बल्ले, दोनों से ही कारगर होने नजर नहीं आते। चैंपियंस ट्रॉफी में भी वो कोई खास योगदान नहीं दे पाए।
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
7 of 7
mohammed shami
पेस बैट्री
एक वक्त पर पेस में मात खाने वाली टीम इंडिया के पास अव्वल दर्जे के फास्ट बॉलर हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, मगर भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी के पास धार तेज करने का मौका है। कोहली एक बार फिर भुवी और उमेश यादव के हाथ में नई गेंद थमा सकते हैं। मोहम्मद शमी को तीसरे मैच के बाद मौका दिया जा सकता है।