फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आते ही छा गए युवा पृथ्वी शॉ, मैन ऑफ द मैच बन तोड़ा धवन-रोहित-अश्विन का रिकॉर्ड

Sat, 06 Oct 2018 05:35 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट ढाई दिन में ही जीत लिया और 98.1 ओवरों के अंदर वेस्टइंडीज की दोनों पारियों को समेट दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
इसी के साथ टीम इंडिया ने मैच में कई कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ के नाम सबसे शानदार रिकॉर्ड रहा। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : self
बता दें कि पृथ्वी शॉ अपने टेस्ट डेब्यू में सेंचुरी लगाकर मैन 'ऑफ द मैच' बनने वाले खिलाड़ियों की फहरिस्त में शुमार हो गए हैं। खास बात यह है कि वह सबसे कम उम्र में डेब्यू टेस्ट में 'ऑफ द मैच' प्लेयर बने हैं।

4 of 5
पृथ्वी शॉ
हालांकि इससे पहले भी कई खिलाड़ी अपने पहले ही टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बन चुके हैं। इनमें टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह (2006), आर अश्विन (2011), शिखर धवन (2013), रोहित शर्मा (2013) और प्रवीन आमरे (1992) भी यह कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शॉ ने 154 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 134 रन की शनदार शतकीय पारी खेली थी। पृथ्वी के अलावा इस मैच में कप्तान विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने भी शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें