फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: ये हैं टीम इंडिया के वो 5 शेर, श्रीलंका को चारों खाने किया चित

Mon, 18 Dec 2017 08:26 AM IST
amarujala.com, presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने रविवार को विशाखापट्टनम में श्रीलंका को चारों खाने चित करते हुए तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित श्रीलंका की पूरी टीम 44.5 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में टीम इंडिया ने 17.5 ओवर शेष रहते दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया को 5 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके सीरीज विजेता बनाया। चलिए गौर करते हैं कि तीसरे वन-डे में टीम इंडिया के वो 5 हीरो कौन हैं:
विज्ञापन

2 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : File
5) हार्दिक पांड्या- 24 वर्षीय हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी करते समय शुरुआत में जमकर पिटाई हो रही थी, लेकिन फिर उन्होंने दमदार वापसी की और दो विकेट चटकाए। पांड्या ने सचिथ पथिराना (7) और सुरंगा लकमल (1) को अपना शिकार बनाया। यही नहीं, इस दौरान पांड्या ने 31 साल पहले कपिल देव द्वारा बनाए रिकॉर्ड की बराबरी भी की। पांड्या ने एक कैलेंडर ईयर में 500 से अधिक रन और 30 से अधिक विकेट लेने का कपिल देव का कमाल दोहराया।
विज्ञापन

3 of 6
श्रेयल अय्यर - फोटो : ht
4) श्रेयस अय्यर- युवा बल्लेबाज ने सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया और क्रिकेट जगत व फैंस को अपना मुरीद बनाया। श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 63 गेंदों में 8 चौको और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए। उन्होंने शिखर धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया की जीत पक्की की। श्रेयस ने अपनी पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट्स लगाए और दर्शाया कि उनमें भविष्य का सुपरस्टार बनने की काबिलियत है।

4 of 6
शिखर धवन - फोटो : File
3) शिखर धवन- 'गब्बर' के नाम से लोकप्रिय शिखर धवन ने जोरदार शतक जमाया और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 85 गेंदों में 13 चौको और दो छक्को की मदद से अपने वन-डे करियर का 13वां शतक जमाया। रोहित के जल्द आउट होने के बाद भी धवन ने रनगति पर कोई असर नहीं पड़ने दिया और खुलकर अपने शॉट्स खेले। धवन की खासियत यह रही कि वो श्रीलंकाई गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी रहे। धवन को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

5 of 6
Yuzvendra Chahal
2) युजवेंद्र चहल- युवा लेग स्पिनर की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। चहल ने 10 ओवर के अपने कोटे में 46 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अपनी फिरकी के जाल में सदीरा समरविक्रमा (42), एंजेलो मैथ्यूज (17) और श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा (6) को उलझाया। चहल की पहल से श्रीलंकाई टीम बिखर गई और पूरी टीम 215 रन के कम स्कोर पर ऑलआउट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
1) कुलदीप यादव- चाइनामैन ने शानदार वापसी करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। बाएं हाथ के स्पिनर ने 10 ओवर के अपने कोटे में 42 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने उपुल थरंगा (95), निरोशन डिकवेला (8) और अकिला धनंजय को अपना शिकार बनाया। कुलदीप-चहल की जोड़ी ने श्रीलंका को सस्ते में समेटा, जिसकी वजह से टीम इंडिया आखिरी वन-डे और सीरीज आसानी से जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें