फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: रिकॉर्ड के लिहाज से ऐतिहासिक बना मोहाली वन-डे, रोहित-धोनी की रही धाक

Thu, 14 Dec 2017 08:50 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 8
रोहित और धोनी - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा का जलवा रहा। रोहित ने 153 गेंदों पर 13 चौकों और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 208 रन की पारी खेली। रोहित के वन-डे करियर का यह तीसरा दोहरा शतक था। रोहित ने इस मैच में कई रिकॉर्ड बनाए। आइए एक नजर डालते हैं उनके इन रिकॉर्ड्स पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
इंटरनेशनल वन-डे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा। रोहित ने इससे पहले 209 और 264 रन पारी खेल चुके हैं। रोहित के अलावा वन-डे में सचिन तेंदुलकर (भारत), वीरेंद्र सहवाग (भारत), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) ने दोहरे शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
रोहित ने पहला शतक 115 बॉलों पर लगाया, इसके बाद ने 116 से 208 रन बनाने के लिए 27 बॉलें खेली। रोहित ने 36 गेंदों पर अपना दूसरा शतक लगाया। इस बीच उन्होंने 11 छक्के और 3 चौके लगाए। 

4 of 8
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
रोहित ने अपने नाम शतक बनाने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी किया। 2001 के बाद से रोहित ने 16 पारियों में 832 रन बनाए हैं। वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 32 पारियों में 665 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
रोहित ने अंतिम 10 ओवर में 37 बॉल खेलकर 107 रन बनाए। 2001 के बाद से यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डीबिलियर्स के नाम था। डीबिलियर्स ने 36 बॉलों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 121 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

6 of 8
नुवान प्रदीप - फोटो : File
रोहित के अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप ने भी एक रिकॉर्ड बनाया। प्रदीप ने इस मैच में 106 रन दिए, जो वन-डे में किसी भी गेंदबाज द्वारा लुटाए गए तीसरा सबसे अधिक रने हैं। इससे पहले मिक लुइस ने 113 और वहाब रियाज ने 110 रन दिए थे। 
विज्ञापन

7 of 8
team india - फोटो : File
टीम इंडिया ने 100वीं इस मैच में 300 प्लस रन बनाए। ऐसा करने वाली पहली टीम है टीम इंडिया। टीम इंडिया के अलावा इस सूची में ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 96वें बार ऐसा किया है।  
विज्ञापन

8 of 8
एमएस धोनी - फोटो : icc
महेंद्र सिंह धोनी के वन-डे करियर का यह 311वां मैच था और इस लिहाज से उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है। गांगली ने भी टीम इंडिया के लिए 311 वनडे खेले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें