फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: शिखर धवन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बने दुनिया के चौथे क्रिकेटर

Sun, 18 Jul 2021 09:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
1 of 6
शिखर धवन - फोटो : social media
भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अगर कोई अनहोनी नहीं हुई तो टीम इंडिया की पहले मैच में जीत तय है। वनडे में भारत की पहली बार कप्तानी कर रहे शिखर धवन के लिए यह मैच काफी खास है। उन्होंने इस मैच में इतिहास रच दिया। शिखर धवन एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेट बन गए हैँ। एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज छह हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर। 
विज्ञापन

2 of 6
हाशिम अमला - फोटो : सोशल मीडिया
हाशिम आमला

वनडे में सबसे तेज 6 हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट हाशिम आमला के नाम है। उन्होंने यह रिकॉर्ड वनडे मैचों की 123 पारियों में किया था। मौजूदा समय में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड के आसपास नहीं है। आमला का शुमार साउथ अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाजों में किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में छह हजार रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैचों की 136 पारियों में 6000 रन बनाने का करिश्मा किया है। विराट को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। 

4 of 6
केन विलियमसन - फोटो : social media
केन विलियमसन

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज छह हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में केन विलियमसन तीसरे नंबर पर हैं। कीवी कप्तान ने एकदिवसीय मैचों की 139वीं पारी में 6000 रन पूरे किए थे। विलियमसन का भी शुमार दुनिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में किया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
शिखर धवन - फोटो : social media
शिखर धवन

श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलने गई टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन हैं। इस दौरान कोलंबों में खेले जा रहे वनडे मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया। धवन एकदिवसीय मैचों में सबसे 6000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह करिश्मा 140वीं एकदिवसीय पारी में किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जो रूट - फोटो : social media
जो रूट/विवि रिचर्ड्स

एकदविसीय क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में जो रूट और विवियन रिचर्ड्स सुयंक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने एकदिवसीय मैचों की 141वीं पारी में छह हजार रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें