फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड्स के लिहाज से स्पेशल बना नागपुर टेस्ट

Tue, 28 Nov 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को श्रीलंका को एक पारी और 239 रन के विशाल अंतर से हराया व कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट 2 दिसंबर से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। चलिए नजर डालते हैं कि नागपुर टेस्ट रिकॉर्ड्स के लिहाज से यादगार कैसे बन गया:
विज्ञापन

2 of 8
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
साल 2016 से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 2016 से अब तक 16 टेस्ट जीते हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका 11-11 जीत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका 9-9 जीत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान 6-6 जीत के साथ संयुक्त रूप से चौथे और 4 जीत के साथ वेस्टइंडीज पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 8
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने पारी के अंतर से संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।  भारतीय टीम ने सोमवार को नागपुर में श्रीलंका को एक पारी और 239 रन से हराया। इससे पहले 2007 में उसने बांग्लादेश को भी एक पारी और 239 रन के अंतर से ही हराया था। इसके अलावा 1998 में टीम इंडिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 219 रन से मात दी थी जो पारी के अंतर से उसकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

4 of 8
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 2017 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वन-डे और टी20 इंटरनेशनल) में सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी बनाया। भारतीय टीम ने इस साल अब तक टेस्ट, वन-डे और टी20 इंटरनेशनल में कुल मिलाकर 32 मैच जीते हैं। इससे पहले 2016 में टीम इंडिया ने 31 मैच जीते थे, जो रिकॉर्ड था। इसके अलावा साल 2010 और 2013 में टीम इंडिया ने क्रमशः 29-29 मुकाबले जीते जबकि 2007 में उसने 28 मैचों में जीत दर्ज की थी। वैसे एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। कंगारूओं ने 2003 में 38 मैच जीते थे।
विज्ञापन

5 of 8
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बतौर कप्तान पहले 32 टेस्ट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में विराट कोहली तीसरे स्थान पर पहुंचे। विराट की कप्तानी में टीम ने पहले 32 में से 20 टेस्ट जीते। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को पीछे छोड़ा, जिनके नेतृत्व में टीम ने 19 टेस्ट जीते थे। पहले 32 टेस्ट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है। पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 23 टेस्ट जीते थे। दूसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान स्टीव वॉ काबिज हैं, जिनके नेतृत्व में कंगारूओं ने 21 टेस्ट जीते थे। अब कोहली के पास दिल्ली में वॉ की बराबरी करने का शानदार मौका रहेगा।
विज्ञापन

6 of 8
मुरली विजय - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने श्रीलंका को अपने घर में 11 में से 9 बार एक पारी और रन के अंतर से मात दी। श्रीलंका को भारत में दो हार रनों के अंतर से मिली। श्रीलंका की टेस्ट में यह 100वीं टेस्ट हार रही। यह उनकी पारी और रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार भी रही। वैसे यह लगातार चौथा मौका है जब लंका ने दूसरी पारी में 100 से कम के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवाए। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में संपन्न सीरीज में दो बार श्रीलंकाई पारी दूसरी पारी में लड़खड़ाई और अब कोलकाता व नागपुर में भी उसका यही हाल हुआ।
विज्ञापन

7 of 8
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
रविचंद्रन आश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 शिकार पूरे किए। अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बने। वैसे भारतीय कप्तान की निगरानी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अब अश्विन-कोहली की जोड़ी के नाम दर्ज हो गया है। कोहली के नेतृत्व में अश्विन ने 181 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन-कोहली की जोड़ी ने अनिल कुंबले के 179 विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ा। कुंबले ने अजहरुद्दीन की कप्तानी में यह कमाल किया था। हरभजन सिंह ने गांगुली की कप्तानी में 172 विकेट लिए और वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। कपिल देव ने गावस्कर की कप्तानी में 172 विकेट चटकाए और वो इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें