फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: इन 11 को मिल सकता है मौका, दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी का चलेगा पता

Fri, 24 Nov 2017 08:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच शुक्रवार से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरे टेस्ट का घमासान शुरू होगा। मेजबान टीम इसी टेस्ट से दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियों में भी जुट जाएगी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के पास कोलकाता में संपन्न पहले टेस्ट में बढ़त लेने का मौका हाथ से निकल गया, जब खराब रोशनी की कारण मैच ड्रॉ घोषित किया गया। बहरहाल, टीम इंडिया अब दूसरे टेस्ट को जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। 'विराट सेना' को भुवनेश्वर और धवन की सेवाएं नहीं मिलेगी, ऐसे में देखना रोचक होगा कि किसे मौका मिलेगा। चलिए गौर करते हैं कि कौनसे 11 खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में अंतिम एकादश का हिस्सा बन सकते हैं-
विज्ञापन

ओपनर्स - मुरली विजय और केएल राहुल

2 of 5
मुरली विजय
शिखर धवन की गैरमौजूदगी में मुरली विजय का खेलना तय है, जो 8 महीने के बाद टेस्ट टीम में वापसी करेंगे। विजय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहेंगे और इसी के मद्देनजर टीम को उनसे शानदार पारी की उम्मीद होगी। केएल राहुल ने भी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 79 रन की उम्दा पारी खेली थी और अब वो नागपुर में शतक के लंबे इंतजार को हासिल करना चाहेंगे।
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर - चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे

3 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर बेहद शक्तिशाली है और इसमें किसी प्रकार के छेड़छाड़ की उम्मीद नहीं है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पुजारा, कोहली और रहाणे की तिकड़ी पर टीम की बल्लेबाजी काफी निर्भर करेगी। कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा अपने अच्छे फॉर्म का परिचय पहले टेस्ट में दे चुके हैं। अब अजिंक्य रहाणे भी नागपुर में एक दमदार पारी खेलना चाहेंगे। पहले टेस्ट में मुंबई के बल्लेबाज फ्लॉप रहे और सिर्फ चार रन ही बना सके थे। टीम प्रबंधन को उनसे अब एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

ऑलराउंडर्स/ स्पिनर्स - ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा

4 of 5
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
ऋद्धिमान साहा ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 29 रन की पारी खेलने के दौरान कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए थे। अगर टीम खराब स्थिति में हो तो उनसे एक आकर्षक पारी की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा विकेटकीपिंग में वो बेजोड़ हैं और एक बार फिर स्टंप्स के पीछे वो कमाल दिखाना चाहेंगे। वहीं अश्विन और जडेजा को उम्मीद होगी कि कप्तान उनसे ज्यादा ओवर कराए ताकि स्पिन जोड़ी अपनी उपयोगिता साबित कर सके। अश्विन और जडेजा अच्छे बल्लेबाज हैं तथा खेल के दोनों विभागों (गेंदबाजी और बल्लेबाजी) में उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज - उमेश यादव, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी

5 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : BCCI
भुवनेश्वर कुमार ने शादी के कारण छुट्टी ली है। उनके विकल्प के तौर पर ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया है। हालांकि, इनका डेब्यू होना मुश्किल है क्योंकि टीम इंडिया अभी गंभीर तैयारियों में जुटी है। इसे देखते हुए अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को मौका मिलना तय है। उमेश यादव और मोहम्मद शमी का भी खेलना तय है। शमी और उमेश ने पहले टेस्ट में कुल क्रमशः 3 और 6 विकेट लिए थे। दोनों अच्छी लय में है और दूसरे टेस्ट में फिर अपना कमाल दिखाने के लिए बेताब होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें