फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच मैच में लगा रिकॉर्ड्स का अंबार, यह खिलाड़ी हुआ हिट

Wed, 07 Mar 2018 01:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ICC
आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में नंबर-9 पर काबिज श्रीलंका ने मंगलवार को निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 9 गेंदें शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के कुसल परेरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तूफानी 66 रन की पारी खेली।

इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे, वहीं कुछ रोचक आंकड़ें भी सामने आए। चलिए गौर करते हैं:
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन - फोटो : File
# विजय शंकर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले टीम इंडिया के 74वें खिलाड़ी बने।

# शिखर धवन ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। धवन ने मंगलवार को 90 रन बनाए जबकि इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन था। इसके अलावा शिखर धवन श्रीलंकाई जमीन पर टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धवन ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 6 छक्के जड़े। इससे पहले उनका रिकॉर्ड दो छक्कों का था।
विज्ञापन

3 of 6
Kusal Perera - फोटो : BCCI
# टीम इंडिया ने 2004 में एमएस धोनी के डेब्यू के बाद श्रीलंका में उनके बिना पहला सीमित ओवर मैच खेला।

# टीम इंडिया की श्रीलंका में अगस्त 2015 के बाद पहली हार हुई।

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : bcci
# रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड पांचवीं बार बिना खाता खोले आउट हुए। यह भारतीय रिकॉर्ड है।

# पिछले 5 सालों में रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड 12 बार 0 पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कुसल परेरा
# लगातार सात टी20 में हार के बाद भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली जीत।

# कप्तान के तौर पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा की पहली हार।

# कुसल परेरा ने 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया और यह श्रीलंका की तरफ से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक है। रिकॉर्ड महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (21 गेंद) के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शार्दुल ठाकुर - फोटो : bcci
# शार्दुल ठाकुर ने एक ओवर में 27 रन दिए और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से एक ओवर में यह दूसरे सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है।  इस मामले में रिकॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी (32 vs वेस्टइंडीज, 2016) के नाम दर्ज है।

# श्रीलंका ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में सबसे बड़े लक्ष्य का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले रिकॉर्ड भारत और पाकिस्तान (174) के नाम था।

# श्रीलंका ने पावरप्ले के 6 ओवरों में अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 75 रन बनाये। भारत के विरूद्ध पावरप्ले में इससे ज्यादा रन सिर्फ एक बार बना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें