फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

Thu, 27 Jul 2017 09:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 13
भारतीय क्रिकेट टीम
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 10 विकेट पर 600 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 154 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर श्रीलंका अभी भी 446 रन पीछे है। लेकिन उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज अर्धशतक बनाने के बाद क्रीज पर नाबाद हैं। दूसरे दिन भी टीम इंडिया के ही नाम रहा। दूसरे दिन में भी कई रोचक रिकॉर्ड बने। आईए उनपर नजर डालते हैं...
विज्ञापन

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

2 of 13
रहाणे और पुजारा
भारत ने गाले में पहली पारी में 600 रन बनाए। यह गाले के मैदान में पहली पारी में बना सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले गाले में पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज ने बनाया था। वेस्टइंडीज ने साल 2010 में 9 विकेट में 580 रन बनाकर पारी घोषित की है। 
विज्ञापन

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

3 of 13
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने डेब्यू टेस्ट में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। पांड्या यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डी शोधन, डी फाडकर और सी गोपीनाथ हैं ने अपने पहले टेस्ट में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह कारनामा किया था।  

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

4 of 13
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
हार्दिक पांड्या ने डेब्यू टेस्ट में 3 छक्के जड़े वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले और कोई भारतीय बल्लेबाज अपने डेब्यू टेस्ट में 2 या उससे ज्यादा छक्के नहीं जड़ सका था। 
विज्ञापन

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

5 of 13
mohammed shami
दूसरी बार टेस्ट में किसी भारतीय बल्लेबाज ने 3 छक्के लगाने का कारनामा किया। 10 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 30 गेंद में 30 रन बनाए। इससे पहले ऐसा टर्बनेटर हरभजन सिंह ने साल 2005 में जिंबाब्वे के खिलाफ ऐसा किया था। 
विज्ञापन

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

6 of 13
RAHANE
भारतीय टीम गाले के मैदान में सबसे बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई। गाले के मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बांग्लादेश के नाम दर्ज है। बांग्लादेश ने साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ 638 रन बनाए थे। भारतीय टीम अब साझा रूप से पाकिस्तान के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान ने साल 2000 में इस मैदान पर मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट पर 600 रन बनाए थे।
विज्ञापन

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

7 of 13
शिखर धवन
भारत ने गाले में 600 रन बनाकर श्रीलंका में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले भारत ने साल 1997 में कोलंबो में 537 रन बनाए थे। इसके बाद इसी टेस्ट में भारत के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका ने सनत जयासूर्या के तिरहे और रोशन महानामा के दोहरे शतक की बदौलत 952 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया था। 

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

8 of 13
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
चेतेश्वर पुजारा ने पहले दिन के अपने नाबाद 144 रन के स्कोर से आगे पारी बढ़ाते हुए 150 रन पूरे किए। इसके साथ ही वो श्रीलंकाई सरजमीं पर 150 रन से ज्यादा की पारी खेलेने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन ने किया था। धवन ने गाले टेस्ट के पहले दिन 190 रन की पारी खेलकर ये मुकाम हासिल किया था। 

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

9 of 13
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
पुजारा ने टेस्ट डेब्यू के बाद भारत के लिए 150 रन से ज्यादा की सबसे ज्यादा 6 पारी खेली हैं। इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उनके साथ साझा रूप से पहले नंबर पर हैं। इन दोनों के बाद दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन और मुरली विजय हैं। धवन  और विजय तीन-तीन बार ये कारनामा कर चुके हैं। पुजारा अपने पचास प्रतिशत शतकों को 150 से ज्यादा रन की पारी में तब्दील करने में सफल हुए हैं। 
 
IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

10 of 13
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
चेतेश्वर पुजारा के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 24 शतकीय साझेदारी दर्ज हो गई हैं। पुजारा के टेस्ट डेब्यू करने के बाद किसी भी भारतीय खिलाड़ी के द्वारा की गई ये शतकीय साझेदारियों की सर्वाधिक संख्या है। इसके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने पुजारा के टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद 23 शतकीय साझेदारी की हैं। गोले में पुजारा ने दो शतकीय साझेदारी कीं। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए धवन के साथ 253 रन जोड़े। वहीं पांचवें विकेट के लिए रहाणे के साथ उन्होंने 137 रन की साझेदारी की। 

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

11 of 13
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
पिछले एक साल में भारतीय टीम ने पांच बार टेस्ट क्रिकेट में 600 रन के आंकड़े को पार किया।  जबकि बाकी सभी टेस्ट टीमें कुल मिलाकर 1 बार ऐसा कर सकीं। यह भी ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान हुआ था। 
 
IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

12 of 13
नुवान प्रदीप
नुवान प्रदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के खिलाफ गाले में 6 विकेट हासिल किए। करियर के 25वें टेस्ट में नुवान ने यह मुकाम हासिल किया है। नुवान ने 25 ओवर में 88 रन देकर 6 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। 
विज्ञापन

IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...

13 of 13
रंगना हैराथ - फोटो : getty
रंगना हेराथ करियर में दूसरी बार पारी में 100 रन से ज्यादा खर्च कर एक विकेट हासिल किया। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ साल 2000 में गाले टेस्ट में उन्हें 100 से ज्यादा रन खर्च करने पर एक विकेट हासिल हुआ था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें