शार्दुल ठाकुर
1) शार्दुल ठाकुर- टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड हासिल किया। उनके लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि रही। ठाकुर ने चार ओवर के अपने कोटे में 27 रन खर्च करके चार विकेट चटकाए। ठाकुर ने दनुश्का गुनाथिलाका (17), थिसारा परेरा (15), दासुन शनाका (19) और दुश्मंथा चमीरा को अपना शिकार बनाया। ठाकुर की सटीक गेंदबाजी श्रीलंका को बड़े स्कोर से रोकने का सबसे बड़ा कारण रही।