महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम जिसे भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। टीम इंडिया को दो विश्व कप जीताने वाले इस पूर्व कप्तान के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ने वाला है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच या फिर इस सीरीज का फाइनल मैच कहें रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाना है। इस मैच में धोनी की नजर इन चार रिकॉर्ड्स पर होगी...
विज्ञापन
2 of 6
धोनी
इस मैच में धोनी के पास अपने नाम 4 रिकॉर्ड दर्ज करवाने का सुनहरा मौका होगा। धोनी सीरीज के पहले धर्मशाला मैच में अपनी फॉर्म का सबूत दे चुके हैं। जहां पूरी टीम एक तरफ ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी, वहीं धोनी ने अकेले मोर्चा संभालते हुए टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 6
धोनी और मनीष पांडे
धोनी विशाखापट्टनम वन-डे को अपने ऐतिहासिक बना सकते हैं। धोनी के नाम अभी 311 वन-डे की 268 पारियों में 9,898 रन हैं और उन्हें 10 हजार रन पूरे करने के लिए 102 रन की दरकार है। अगर वो इस मैच में अपने 10 हजार रन पूरे कर लेते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। धोनी से आगे इस मामले में फिलहाल श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगाकारा हैं। संगाकारा के नाम 14,234 रन है।
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
धोनी के नाम फिलहाल सीरीज के तीसरे मैच की 38 पारियों में 48 छक्के हैं। विशाखापट्टन वन-डे भी धोनी के लिए तीसरा वन-डे है, ऐसे में वो 2 छक्के मारकर अपने नाम 50 छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे। धोनी ने अब तक सीरीज के तीसरे मैच 91.85 की औसत से 1,837 रन बनाए हैं और एक बार फिर वो इस मैच में रनों का अंबार लगाना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
ms dhoni
अगर धोनी इस मैच में 69 रन बना लेते हैं तो उनके नाम छठें नंबर पर 4 हजार रन पूरे हो जाएंगे। धोनी ने अपने वन-डे करियर में इसी नंबर पर सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजी की है। धोनी ने 121 पारियों में 47.79 की औसत से अबतक 3,931 रन बना चुके हैं।
धोनी अब तक एशिया में कुल 196 मैच खेल चुके हैं और इन मैचों की 176 पारियों में 6,891 रन हैं। अगर इस मैच में 109 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो इस तरह उनके नाम 7 हजार रन पूरे हो जाएंगे। धोनी इस मैच में हर हाल में यह रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे।