टीम इंडिया रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। इससे पहले टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वनडे टीम में प्रयोग जारी रहेंगे और प्रशंसकों को सरप्राइज देखने को मिलेंगे ऐसे में दूसरे वनडे में लड़खड़ाने के बाद विराट टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। क्योंकि सिर्फ दिन बदला है मैदान नहीं। ऐसे में टीम इंडिया इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ पल्लेकल में सीरीज सील करने उतरेगी।
विज्ञापन
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
2 of 11
रोहित-शिखर
- फोटो : hindustan times
शिखर धवन और रोहित शर्मा
शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन एक बार पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा के साथ उतरेंगे। शिखर ने पहले वनडे में शतक जड़ा वहीं दूसरे वनडे में 49 रन की पारी खेली। ऐसे में कप्तान कोहली को उनसे एक बार फिर टीम को बेहतरीन शुरुआत देने की आस है। वहीं रोहित शर्मा ने भी श्रीलंका की धरती पर अपने रनों के सूखे को पिछले मैच में 54 रन की पारी खेलकर खत्म कर दिया है। ऐसे में उनके बल्ले की चमक एक बार फिर इसी मैदान पर दिख सकती है।
विज्ञापन
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
3 of 11
विराट कोहली
- फोटो : SELF
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने पहले वनडे में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। इसके बाद पल्लेकल में 2 गेंद में 4 रन बनाकर वह धनंजय की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौट गए। पल्लेकल में ही खेले जाने वाले मैच में विराट के निशाने पर धनंजय होंगे। जिनकी न केवल विराट ने तारीफ की थी लेकिन साथ ही कहा था कि अगले मैचों में उन्हें हलके में नहीं लिया जाएगा। ऐसे में विराट टीम की कमान संभालते हुए धनंजय को निशाना बनाएंगे।
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
4 of 11
केएल राहुल
- फोटो : getty
केएल राहुल
केएल राहुल को पल्लेकल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में विराट ने बल्लेबाजी के लिए तीसरे नंबर पर भेजा लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा और वो धनंजय की गुगली के फेर में फंसकर पवेलियन वापस लौट गए। पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला ऐसे में उन्हें एक बार फिर मध्यक्रम में खेलने का मौका मिलेगा। टेस्ट सीरीज में उन्होंने इसी मैदान पर शतक जड़ा था ऐसे में वो इस प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराना चाहेंगे।
विज्ञापन
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
5 of 11
केदार जाधव
- फोटो : ESPN
केदार जाधव
केदार जाधव की भूमिका टीम इंडिया में फिनिशर की रही है लेकिन विराट ने उन्हें भी पिछले वनडे में खुद से पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था लेकिन वो असफल रहे। जाधव को निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में मजा आता है। कोहली उनका उपयोग गेंदबाजी में भी कर रहे हैं। पार्टनरशिप ब्रेकर के रूप में वो कोहली के लिए उपयोगी रहे हैं ऐसे में पल्लेकल में विराट उन्हें एक मौका और देंगे। अगर वो इस मौके का फायदा नहीं उठाते हैं तो अगले मैच में मनीष पांडे उनकी जगह ले सकते हैं।
विज्ञापन
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
6 of 11
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी
- फोटो : PTI
एमएस धोनी
दूसरे वनडे में भुवनेश्वर कुमार के साथ आठवें विकेट के लिए भुवनेश्वर कुमार के साथ 100 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी छठवें पायदान पर बल्लेबाजी करने आएंगे। टीम भले ही उन्हें मध्यक्रम में खिलाना चाहती है लेकिन अक्सर उन्हें फिनिशर का रोल ही अदा करना पड़ता है ऐसे में वो एक बार फिर लोअर ऑर्डर में खेलते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
7 of 11
cricketer manish pandey
हार्दिक पांड्या/ मनीष पांडे
हार्दिक पांड्या पिछले मैच में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। बल्लेबाजी में भी वो असफल रहे थे और धनंजय की गेंज पर स्टंपिंग हो गए। फिलहाल उनकी फिटनेस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यदि पांड्या अगला मैच नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह मनीष पांडे ले सकते हैं। मनीष भी बल्लेबाजी में पांड्या की तरह लंबे लंबे शॉट्स खेलते हैं और फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
8 of 11
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
कुलदीप यादव
अक्षर पटेल को पहले वनडे में कुलदीप पर वरीयता देते हुए विराट ने सबको चौंका दिया था लेकिन विराट का मानना था वो अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं ऐसा खिलाटी टीम को संतुलित करता है लेकिन दूसरे वनडे में वो विराट की इस कसौटी पर खरे नहीं उतरे ऐसे में कुलदीप को अक्षर की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। शनिवार को कुलदीप नेट्स पर धोनी के साथ भी समय गुजार रहे थे।
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
9 of 11
Yuzvendra Chahal
यजुवेंद्र चहल
चहल टी-20 में विराट के फेवरेट गेंदबाज बन गए हैं। ऐसे में टी-20 के बाद चहल के पास वनडे टीम में जगह बनाने का मौका है। अभी तक सीरीज में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं और उनका औसत लगभग 25 का है। ऐसे मेंटीम में बने रहने के लिए अक्षर से बेहतर गेंदबाजी करनी होगी। लेकिन टीम में लेग स्पिनर की जगह बनती है और वह टीम में बने रहेंगे।
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
10 of 11
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : icc twitter
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार को चैंपियंस ट्रॉफी और टेस्ट सीरीज में भले ही गेंदबाजी का मौका नहीं मिला हो लेकिन वो सीरीज के पांचों मैचों में टीम में बने रहेंगे। पिछले मैच में अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया को हार के मुंह से निकालने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। ऐसे में पल्लेकल में अंतिम एकादश में वो बने रहेंगे।
सीरीज जीत के इरादे के साथ पल्लेकल में उतरेंगे टीम इंडिया के ये 11 खिलाड़ी!
11 of 11
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ESPN
जसप्रीत बुमराह
बुमराह अभी तक टी-20 में टीम इंडिया के स्थाई सदस्य रहे हैं। बुमराह ने पिछले मैच में 4 विकेट हासिल किए और श्रीलंका को 236 के स्कोर तक रोकने में अहम भूमिका अदा की। सीरीज में उनके 6 विकेट हो चुके हैं ऐसे में एक आरंभिक गेंजबाज के रूप में विराट उनका विश्वास बढ़ाना चाहेंगे।