भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज के पल्लेकल में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने रोचक मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से मात दी। मैच में अधिकांश समय टीम इंडिया ने पकड़ बनाए रखी लेकिन मैच के 18वें ओवर में स्पिनर धनंजय ने तीन विकेट हासिल कर मैच का रुख पलट दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए टीम को परेशानी से निकाला और भुवनेश्वर कुमार के साथ आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
2 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
अपनी इस पारी के दौरान धोनी एक बार नाबाद रहे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने नाबाद 45 रन बनाए। इसके साथ ही उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मैच से पहले धोनी अंतरराष्ट्रीय करियर में में 119 बार नाबाद रहे थे। पल्लेकल वनडे में नाटआउट रहने के बाद ये संख्या बढ़कर 120 हो गई है। धोनी टेस्ट में 16, वनडे में 71 और टी-20 मैचों में 33 बार नाबाद रहे हैं। उनसे ज्यादा बार अंतरराष्ट्रीय करियर में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन रहे हैं। मुरलीधरनअंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 119 बार नाबाद रहे थे।
विज्ञापन
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
3 of 11
स्टंपिग करते हिए धोनी
धोनी ने पल्लेकल में बल्लेबाजी से पहले विकेट के पीछे भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने श्रीलंकाई बल्लेबाज धनुष्का गुणथिलका को यजुवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंपिग आउट कर सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।अब वह 99 स्टंपिंग के साथ वनडे में सबसे तेज 99 स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। हालांकि कुमार संगाकारा 99 स्टंपिंग के साथ धोनी की बराबरी पर हैं। लेकिन धोनी ने इतनी स्टंपिंग संगकारा से कम मैचों में की है। रोमेश कालूवितराना 75 स्टंपिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
4 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
रोहित शर्मा ने जैसे ही श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 13वां रन बनाया उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 8 हजार रन पूरे हो गए। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले 14वें भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही रोहित की श्रीलंका में नाकामी का सिलसिला बंद हो गया। रोहित ने रोहित ने 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 45 गेंद में 54 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में रोहित ने 5 चौके और 3 छक्के जड़े।
विज्ञापन
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
5 of 11
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ESPN
जसप्रीत बुमराह ने मैच में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह 18 वनडे मैचों में तीसरा मौका है जब बुमराह ने वनडे में चार विकेट हासिल किए हैं। 18 मैचों में तीन बार यह कारनामा करने वाले बुमराह चौथे भारतीय हैं। इससे पहले नरेंद्र हिरवानी, अजीत आगरकर और प्रवीण कुमार ये कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
6 of 11
विराट कोहली
- फोटो : social media
विराट कोहली ने दूसरे वनडे में अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। विराट ने अपने 9 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 191 वनडे , 60 टेस्ट और 49 टी-20 मैच खेले हैं। अपने 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच को कोहली यादगार नहीं बना सके और धनंजय की गेंद पर 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
7 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने एक बार फिर शतकीय शुरुआत दी। यह इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए हुई 11वीं शतकीय साझेदारी है। भारत के लिए ओपनिंग में सबसे ज्यादा 21 शतकीय साझेदारी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी के बीच हुई हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सचिन और सहवाग की जोड़ी 12 साझेदारियों के साथ मौजूद है। शिखर और रोहित की जोड़ी तीसरे पायदान पर है।
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
8 of 11
shikhar dhawan
शिखर धवन पल्लेकल वनडे में 49 रन बनाकर आउट हुए। एंजेलो मैथ्यूज ने धनंजय की गेंद पर उनका शानदार कैच लपका। लेकिन 1 रन के अंतर से शिखर एक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए। यदि वो आज अर्धशतक बना पाते तो किसी टीम के खिलाफ पचास रन से ज्यादा की सात पारी खेलने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाते।
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
9 of 11
धनंजय
- फोटो : icc
धनंजय की फिरकी में फंसकर टीम इंडिया ने अपने एक शर्मनाक रिकॉर्ड को और भी खराब कर दिया। टीम इंडिया ने पहले सात विकेट महज 22 रन के अंतर पर गंवा दिए। 109 के स्कोर पर भारत ने अपना पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद सातवां विकेट 131 रन पर गिरा। 32 गेंद के अंतराल में 7 विकेट गिरे जिसमें से 6 विकेट धनंजय ने हासिल किए। इससे पहले साल 2010 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 रन के अंतर पर अपने शुरुआती 7 विकेट गंवा दिए थे।
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
10 of 11
धनंजय
धनंजय ने 13 गेंद में 5 भारतीय खिलाड़ियों के विकेट हासिल किए। यह वनडे में साल 2000 के बाद किसी एक स्पेल में सबसे कम गेंद में 5 विकेट हासिल करने का चौथा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। साल 2003 में पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद सामी ने 11 गेंद के अंतराल में न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था।
IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...
11 of 11
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : icc twitter
आठवें विकेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार के बीच 135 गेंदों में 100 रन की साझेदारी पूरी हुई। जिसमें धोनी ने 38 और भुवनेश्वर ने 58 रन बनाए। इस दौरान भुवी ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।
भुवी ने अपनी पारी में एक छक्का भी जड़ा। ये उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा छक्का था। अब उनके नाम टेस्ट में एक और वनडे में 3 छक्के दर्ज हो गए हैं। भुवी ने टी-20 में एक भी छक्का नहीं जड़ा है।