फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Playing 11: घरेलू मैदान पर पहली बार भारत की कप्तानी करेंगे हार्दिक, ईशान-ऋतुराज कर सकते हैं ओपनिंग

Tue, 03 Jan 2023 04:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

India vs Sri Lanka 1st t20 Playing 11 Prediction: हार्दिक इससे पहले छह मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। सभी मुकाबले विदेशी मैदान पर खेले गए हैं। हार्दिक को आयरलैंड के खिलाफ दो, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक मुकाबले में जीत मिली।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम श्रीलंका प्लेइंग-11 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (तीन जनवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहली बार नए साल में मैदान पर उतरेगी। बिग-3 (विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल) की गैरमौजूदगी में एशिया कप चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी की परीक्षा होगी। विदेशों में जिताने वाले पांड्या अपनी धरती पर पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक इससे पहले छह मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। सभी मुकाबले विदेशी मैदान पर खेले गए हैं। हार्दिक को आयरलैंड के खिलाफ दो, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक मुकाबले में जीत मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और एक टाई पर छूटा था। वह अपनी कप्तानी में अब तक नहीं हारे हैं।
विज्ञापन

2024 विश्व कप में कप्तानी के दावेदार हैं हार्दिक

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक को 18 महीने बाद 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी का दावेदार माना जा रहा है। न्यूजीलैंड दौरे पर पांड्या की कप्तानी में बारिश से प्रभावित तीन मैचों की सीरीज भारत ने 1-0 से जीती थी। एक मैच रद्द हो गया था, जबकि एक मैच डकवर्थ लुईस नियम से बराबरी पर छूटा था। साथ ही बल्लेबाजी के अनुकूल वानखेड़े की पिच पर भारतीय टीम पांड्या के नेतृत्व में सुरक्षात्मक के बजाय आक्रामक रुख अपनाने पर जोर देगी। वह ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ से ओपनिंग करवा सकते हैं। तीसरे ओपनर के तौर पर शुभमन गिल भी टीम में हैं। अब देखना है कि हार्दिक गुजरात टाइटंस के अपने ओपनर गिल को मौका देते हैं या नहीं।

द्विपक्षीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार

4 of 6
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा एशिया कप चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ भारत का द्विपक्षीय सीरीज में शानदार रिकॉर्ड है। 2008-2009 से अब तक भारत और श्रीलंका के बीच 17 द्विपक्षीय मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 14, तो श्रीलंका ने सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं। वहीं, एक मैच का परिणाम नहीं निकला। पिछले 11 मैचों से द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम श्रीलंका से जीतती आ रही है। भारतीय टीम पिछले वर्ष एशिया कप में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। 
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड

5 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों के बीच तक 26 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत को 17 और श्रीलंका को आठ में जीत मिली है। एक मैच में नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

6 of 6
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़/शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, लाहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशन/दिलशान मदुशंका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें