फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: मोहाली में हुई थी टीम इंडिया की सुरक्षा में चूक, अब बीसीसीआई ने लिया ये बड़ा फैसला

Sun, 22 Sep 2019 03:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीससीआई काफी गंभीर नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान दो बार दर्शक बीच मैच में मैदान घुस गए थे। मैच से पहले तक मोहाली में टीम की सुरक्षा को लेकर विवाद चल रहा था। पहले दिन टीम को होटल की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, जबकि दूसरे दिन से पुलिस ने अपना काम संभाला था। 

विज्ञापन

2 of 4
BCCI
सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बीसीसीआई ने अब बेहद कड़ा रुख अपनाया है। भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीयू) की तरफ से सभी आयोजकों को टीम की सुरक्षा के लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध करने की हिदायत दी गई है। एसीयू अध्यक्ष अजीत सिंह ने मैच की मेजबानी करने वाले सभी क्रिकेट संघ को नोटिस भेजकर कहा है कि, टीम के खिलाड़ियों के लिए मैदान के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाए।
विज्ञापन

3 of 4
मोहाली में मैच के दौरान मैदान पर पहुंचा युवक - फोटो : social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसीयू ने  सभी क्रिकेट संघ को एक मेल भेजा  है, जिसमें उन्हें यह साफ किया गया है कि, सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड के एक अधिकारी  के मुताबिक एसीयू के अध्यक्ष अजीत सिंह ने मैच की मेजबानी करने वाले सभी संघों को एक पत्र लिखकर भेजा है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम की सुरक्षा के इंतजाम में लापरवाही बड़ा मुद्दा बन सकता है, यह बात हम सभी को मालूम है कि मैच के दौरान फैंस मैदान में खिलाड़ी तक पहुंच जा रहे हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
मोहाली में मैच के दौरान मैदान पर पहुंचा युवक - फोटो : social Media
मोहाली के मैदान पर कुछ युवक बीच मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के करीब पहुंच गए थे। एसीयू के अध्यक्ष अजीत सिंह ने मैच का आयोजन करने वाले संघ को यह साफ निर्देश दिए हैं कि मोहाली जैसी घटना दोबारा न हो इसके लिए टीम की सुरक्षा को बढ़ाया जाए। लोग पिच के करीब ना जा सकें। इसके लिए सुरक्षा स्टाफ को बाउंड्री के पास और पब्लिक फेंसिंग पर तैनात करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें