मोहाली में मैच के दौरान मैदान पर पहुंचा युवक
- फोटो : social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसीयू ने सभी क्रिकेट संघ को एक मेल भेजा है, जिसमें उन्हें यह साफ किया गया है कि, सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक एसीयू के अध्यक्ष अजीत सिंह ने मैच की मेजबानी करने वाले सभी संघों को एक पत्र लिखकर भेजा है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम की सुरक्षा के इंतजाम में लापरवाही बड़ा मुद्दा बन सकता है, यह बात हम सभी को मालूम है कि मैच के दौरान फैंस मैदान में खिलाड़ी तक पहुंच जा रहे हैं।