फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: इन 11 योद्धाओं के साथ उतरी टीम इंडिया, इन जांबाजों पर लगा 'विराट' दांव

Wed, 18 Sep 2019 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को मोहाली के आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम अभी तक एक भी टी-20 मुकाबला अपनी सरजमीन पर नहीं जीत पाई है। कप्तान विराट की अहुआई में टीम इंडिया इन 11 खिलाड़ियों के सहारे प्रोटियाज को मात देने उतरी है।

 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान एक बार फिर से इस सीरीज में भी शिखर धवन और रोहित शर्मा संभालेंगे। शिखर खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन रोहित का बल्ला रन बरसा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने एक मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। टी-20 फॉर्मेट में भी रोहित के नाम चार शतक हैं। जिसमें से एक सैकड़ा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर ही जड़ा था। इस बार भी टीम चाहेगी की रोहित वैसी विस्फोटक पारी खेल टीम को मैच जीताए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : social Media
मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। विराट बेहतरीन लय में हैं। अय्यर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। विराट ने उनपर अपना भरोसा जताया है। अय्यर लगातार घरेलू सीरीज में भी रन बना रहे हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि वह टीम इंडिया में खाली पड़े नंबर चार के स्थान पर खुद को साबित कर अपनी जगह पक्की करें। विराट और अय्यर के बाद मनीष पांडे के उपर दारोमदार होगा कि परिस्थितियों के अनुसार खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक बढाए। 
 

4 of 6
Hardik Pandya - फोटो : social Media
ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग 11 में जगह मिली है। हार्दिक को विश्व कप के बाद आराम दिया गाया था, वह इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं। उनका साथ रवींद्र जडेजा दे रहे हैं। जडेजा ने विंडीज के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और बल्ले से भी योगदान दिया था। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या को भी टीम में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत हैं। टीम इंडिया के सीमित ओवरों के नियमित विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इस सीरीज में भी उपलब्ध नहीं हैं। पंत ने विंडीज के खिलाफ एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें हैं कि, वह बल्ले से कुछ कमाल दिखाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social Media
गेंदबाजी की कमान युवाओं के हाथ में होगी। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए युवा गेंदबाजों को टीम शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तेज गेंदबाजी की कमान दीपक चाहर और नवदीप सैनी के हाथों में हैं। नवदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था। स्पिनर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम 11 में जगह मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें