विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। वहीं, पहले वन-डे में 79 रन की शानदार पारी खेलने के बाद रहाणे कुछ खास नहीं कर पाए। पिछले तीन मैच में अजिंक्य रहाणे नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए महज 27 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट रहाणे की जगह दिनेश कार्तिक को आखिरी मैच में मौका दे सकती है। रहाणे ने केपटाउन में 11, जोहानिसबर्ग और पोर्ट एलिजाबेथ वन-डे में 8-8 रन बनाए थे। वहीं, अंतिम वन-डे में श्रेयस अय्यर की जगह केदार जाधव या मनीष पांडे को मौका दिया जा सकता है।