फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना बोले- 'विराट की आंखों में आज भी झलकता है उस हार का दर्द', अब बनकर ही रहेंगे वर्ल्ड चैंपियन

Fri, 16 Feb 2018 11:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suresh Raina, Virat Kohli
टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। द. अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है। इसी बीच रैना ने कप्तान विराट कोहली को एक ऐसा टिप्स दिया है, जो उन्हें अगले साल वर्ल्ड चैंपियन बनने में काफी मदद करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुरेश रैना - फोटो : File
सुरेश रैना ने कहा कि कप्तान विराट कोहली इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह बरकरार रहा तो 2019 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ही जीतेगी। इतना ही नहीं, रैना ने कहा कि इस मेगा टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Virat Kohli
दरअसल रैना ने विराट कोहली को वो समय याद दिलाया जब जीत के दरवाजे पर खड़ी टीम इंडिया वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान से बुरी तरह हारी थी। वहीं 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को कड़े मुकाबले में फाइनल की दौड़ से बाहर किया था।

4 of 5
विराट कोहली
रैना का कहना है कि विराट कोहली इस हार को अभी तक भूले नहीं है। इस हार का दर्द उनकी आंखों में साफ झलकता है। हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने अपनी कप्तानी और खेल में काफी सुधार किया है, जो उन्हें 2019 का वर्ल्ड कप दिलवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बता दें कि मौजूदा द. अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान ने चार बेहतरीन शतक लगाए हैं। विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें