फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: आखिरी वन-डे में बने 7 रिकॉर्ड, कोहली बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Sat, 17 Feb 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने वन-डे सीरीज के अंतिम मुकाबले में मेजबान टीम को 204 रन पर ढेर कर दिया। एक ओर जहां टीम इंडिया ने इस सीरीज को जीतकर पहले ही इतिहास रच दिया है, वहीं इस मैच में भी भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने नाम नए कीर्तिमान दर्ज किेए। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराया। कोहली ने इस मैच में अपने वन-डे करियर का 100वां कैच पकड़ा। उन्होंने इस मैच में बुमराह की गेंद पर इमरान ताहिर का जबरदस्त कैच पकड़ा। उनके अलावा वन-डे में 100 या फिर इससे ज्यादा कैच पकड़ने का कीर्तिमान मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और सुरेश रैना के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन

3 of 8
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress
इस सीरीज में भारतीय स्पिनरों के सामने सभी अफ्रीकी बल्लेबाज बेबस नजर आए। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने इस सीरीज में 33 विकेट अपने नाम किए। इस लिहाज से यह किसी भी वन-डे सीरीज में भारतीय स्पिनरों द्वारा किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 में 34 विकेट लिए गए थे। 

4 of 8
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
इस सीरीज में कुलदीप यादव ने 17 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम हैं। उन्होंने 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 विकेट लिए थे। 

इस सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 16 विकेट लिए थे। जबकि युजवेंद्र चहल ने भी इस सीरीज में 16 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में विकेट के पीछे अपने 600 शिकार पूरे किए। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर हाशिम अमला का कैच पकड़ा। धोनी अब दुनिया के तीसरे ऐसे विकेटकीपर बन चुके हैं, जिनके नाम इंटरनेशल क्रिकेट में 600 शिकार हैं। उनसे आगे मार्क बाउचर और एडम गिलक्रिस्ट हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
2004/05 के बाद यह पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका के किसी द्विपक्षीय सीरीज में 50 से ज्यादा विकेट गिरे हों। इससे पहले 2004/05 में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने प्रोटियाज टीम का यह हाल किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली के नाम अब विदेशी सरजमीं पर खेली गई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले विदेश में खेली गई किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015/16 में खेली गई सीरीज में 441 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने, जिनके नाम द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने इस सीरीज में 480 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बैली के नाम था, उन्होंने 2013/14 में भारत के खिलाफ 478 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें