टीम इंडिया ने
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 6 वन-डे मैचों की सीरीज को 5-1 से अपने नाम किया और 26 साल बाद प्रोटियाज टीम को उन्हीं के घर पर हराने में कामयाबी हासिल की। सीरीज के अंतिम मैच में टॉस जीतकर कप्तान
विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया।
द. अफ्रीका की पारी 46.5 ओवर में महज 204 रन सिमटी। जवाब में
टीम इंडिया ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 32.1 ओवर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो रहे। आइए जानते हैं उन हीरो के बारे में जितनी बदौलत भारत ने द. अफ्रीका सीरीज के इस सूखे को खत्म किया...