फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज शुरू होने से पहले ही अफ्रीकी गेंदबाज रबाडा ने बुमराह को लेकर कही ये बात

Sun, 08 Sep 2019 11:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कागिसो रबाडा- जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टेस्ट रैंकिंग में नंबर तीन पर पहुंच गए हैं। बुमराह की गेंदबाजी की प्रशंसा हर कोई कर रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का मानना है कि, मीडिया ने कुछ गेंदबाजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम जैसे ही हिंदुस्तान पहुंची, उसके तेज गेंदबाज रबाडा ने मीडिया से बातचीत और बुमराह के खिलाफ बयान दे डाला।
विज्ञापन

2 of 5
kagiso rabada - फोटो : File
भारत में टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा से बुमराह और जोफ्रा आर्चर पर सवाल पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा कि, मैं उन गेंदबाजों की इज्जत करता हूं, दोनों अच्छे गेंदबाज हैं, हालांकि मीडिया कुछ खिलाड़ियों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती है। आर्चर एक नेचुरल टैलेंट हैं और बुमराह चमत्कार कर रहे हैं, लेकिन आप हमेशा टॉप पर नहीं रहते, यह बात मैं दावे से कह सकता हूं।
विज्ञापन

3 of 5
कागिसो रबाडा
रबाडा का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में खास नहीं रहा है, लेकिन फिर भी उन्होंने 21.77 की बेहद जबर्दस्त औसत से 176 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। वन-डे में भी 27.34 के औसत से 117 विकेट उन्होंने अपने नाम किए हैं। हालांकि इस साल रबाडा की औसत और स्ट्राइक रेट दोनों आर्चर और बुमराह के मुकाबले खराब है। बुमराह ने महज 13.14 के औसत से 14 और आर्चर ने 21 के औसत से 13 विकेट लिए है। वहीं रबाडा का औसत 23.57 रहा है और उन्होंने 19 विकेट झटके हैं।

4 of 5
India vs South Africa - फोटो : social Media
कप्तान क्विंटन डि कॉक के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम शनिवार को यहां पहुंची। मेहमान टीम दौरे की शुरुआत 15 सितंबर को धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से करेगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: मोहाली (18 सितंबर) और बंगलूरु (22 सितंबर) में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media
टी-20 सीरीज के बाद टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उनका पहला मुकाबला होगा। टेस्ट मैच विशाखापत्तनम (दो से छह अक्टूबर), पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेले जाएंगे। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने ट्वीट किया, ‘ भारत में आकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं और फिर क्रिकेट खेलने का इंतजार है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें