फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: विराट कोहली ने किया खुलासा, शतक का अनोखा जश्न मनाने की क्या थी वजह

Fri, 02 Feb 2018 09:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने आप को 'चेस मास्टर' साबित करते हुए गुरुवार को पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबर्दस्त पारी खेली। कोहली ने 119 गेंदों में 11 चौको की मदद से 112 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने प्रोटियाज को पहले वन-डे में 6 विकेट से करारी मात दी। कोहली को उनकी बेहतरीन पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के बाद कप्तान ने खोले कई राज:
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
मैच के बाद कोहली ने कहा, 'यह जीत विशेष है। सीरीज का पहला मैच महत्वपूर्ण होता है। हम टेस्ट जीत की लय को यहां लेकर आना चाहते थे और जब दक्षिण अफ्रीका को इस तरह की पिच पर 270 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे तो बहुत खुशी हुई।'
विज्ञापन

3 of 6
अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI
कोहली ने रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की, जो दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। रहाणे की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'अजिंक्य के लिए बहुत खुश हूं। वह एक टॉप क्लास प्लेयर हैं। हमें पता था कि इस दौरे पर तेज गेंदबाजों का दबदबा होगा, लेकिन वह तेज गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी रहे।'

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली ने वन-डे करियर का 33वां शतक जमाते समय अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। इस बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो कोहली बोले- जब बोर्ड पर नंबर टंगे हो तो आपका बिखरना आसान हो जाता है। मेरी कोशिश मैच की स्थिति को समझने की होती है। मैंने कभी दक्षिण अफ्रीका में वन-डे में सेंचुरी नहीं जमाई थी, जिसकी वजह से ऐसा जश्न मनाया।'
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
पहले फील्डिंग करते हुए कोहली के बाएं घुटने में चोट लगी थी। इस बारे में अपडेट देते हुए 29 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, 'मेरे घुटने में चोट लगी थी, लेकिन असर ग्रोइन पर हुआ था। आउटफील्ड मेरे लिए थोड़ी खतरनाक थी। मैं अब ठीक हूं।' इससे उम्मीद है कि विराट कोहली सीरीज के शेष मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने गेंदबाजों से काफी खुश हुए। उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार पर हम निर्भर रहते हैं। पहले 10 ओवरों में एक या दो विकेट निकालने की कोशिश होती है, जिसे वह लोग करके देते आए हैं। इसके अलावा दो रिस्टस्पिनर्स हैं, जो शानदार गेंदबाजी करते आए हैं। यह दोनों टीम के लिए शानदार काम करते आए हैं। दक्षिण अफ्रीका में दोनों पहली बार खेल रहे हैं। दोनों बहादुर हैं। दोनों ने फ्लाइट डालने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई और विकेट निकाले।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें