फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: ...तो क्या रद्द हो जाएगा पहला वन-डे, तस्वीरों में देखिए धर्मशाला का हाल

Thu, 12 Mar 2020 02:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, मगर इस मैच पर बारिश का साया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मशाला क्रिकेट मैदान - फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बारिश की वजह से ऐसा लग रहा है कि कहीं मैच रद्द न हो जाए। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। क्योंकि तेज बारिश की वजह से अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मशाला - फोटो : पीटीआई
तय समायानुसार यह मुकाबला 1:30 बजे शुरू हो जाना था, लेकिन लागातर हो रही तेज बारिश ने इस पर विराम लगा दिया है। बारिश की वजह से फिलहाल पूरे मैदान को कवर से ढक दिया गया है।

4 of 5
धर्मशाला - फोटो : पीटीआई
ग्राउंड स्टाफ भी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। अब सबकी नजर बादलों और बारिश के रुकने पर है। अगर यह मैच शुरू होता है तो ओवरों में कटौती की जाने की पूरी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि धर्मशाला में फिलहाल बारिश रुक गई है और बादल छटने लगे हैं। साथ ही मैदान से कवर भी हटाया जा रहा है। साथ ही मैदान को सुखाने का काम भी शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें